FD में निवेश करने वालों के लिए मौका, स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे 8.10 फीसदी तक ब्याज; जानिए पूरी लिस्ट

अप्रैल 2026 में स्मॉल फाइनेंस बैंक FD पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं. Suryoday Small Finance Bank जैसे बैंक 8.10 फीसदी तक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं. Jana, Utkarsh, Ujjivan और AU Small Finance Bank भी 7 से 7.5 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं. ये दरें पारंपरिक बैंकों से ज्यादा हैं.

अप्रैल 2026 में स्मॉल फाइनेंस बैंक FD पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं. Image Credit: @Money9live

Fixed Deposit Rates: अगर आप सुरक्षित निवेश का विकल्प तलाश रहे हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट एक अच्छा विकल्प माना जाता है. बाजार के उतार चढ़ाव से दूर रहने वाले निवेशकों के लिए FD भरोसेमंद रहता है. अप्रैल 2026 में स्मॉल फाइनेंस बैंक ने FD पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर की हैं. कुछ बैंक 8.10 फीसदी तक रिटर्न दे रहे हैं. यह दरें पारंपरिक बैंकों से ज्यादा हैं. ऐसे में निवेश से पहले सही बैंक और टेन्योर चुनना जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

स्मॉल फाइनेंस बैंक क्यों दे रहे ज्यादा ब्याज

स्मॉल फाइनेंस बैंक का मकसद छोटे और अनदेखे सेक्टर को बैंकिंग सुविधा देना है. यही कारण है कि ये बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्यादा ब्याज देते हैं. आम बैंकों के मुकाबले यहां 1 से 2 फीसदी तक ज्यादा रिटर्न मिल सकता है. लंबे समय में यह फर्क बड़ा लाभ दे सकता है. इसलिए कई निवेशक अब इन बैंकों की ओर रुख कर रहे हैं.

टॉप 5 बैंकों की FD दरें

  1. Jana Small Finance Bank 1 से 3 साल के लिए करीब 7.50 फीसदी ब्याज दे रहा है.
  2. AU Small Finance Bank 30 महीने से 36 महीने के लिए 7.10 फीसदी दे रहा है.
  3. Utkarsh Small Finance Bank 2 से 3 साल के लिए 7.50 फीसदी ब्याज दे रहा है.
  4. Suryoday Small Finance Bank 30 महीने के लिए सबसे ज्यादा 8.10 फीसदी दे रहा है.
  5. Ujjivan Small Finance Bank 24 महीने के लिए 7.55 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है.

FD निवेश के फायदे क्या हैं

FD में निवेश करने पर रिटर्न तय रहता है. बाजार गिरने पर भी ब्याज दर प्रभावित नहीं होती. यह निवेश पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है. खासकर रिटायर लोगों और कम जोखिम लेने वालों के लिए यह बेहतर विकल्प है. इसके अलावा इसमें प्लानिंग करना भी आसान होता है.

DICGC कवर से सुरक्षा

FD में निवेश करने वालों को DICGC के तहत 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है. यह सुविधा स्मॉल फाइनेंस बैंक में भी लागू होती है. इससे निवेशकों का जोखिम कम हो जाता है. अगर बैंक पर कोई संकट आता है तो भी एक सीमा तक पैसा सुरक्षित रहता है.

ये भी पढ़ेंअब पेंशनर्स के साथ नहीं होगा भेदभाव; DA और DR में अब नहीं होगा फर्क, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

टैक्स और अन्य जरूरी बातें

FD से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है. हालांकि टैक्स सेविंग FD के जरिए आप 1.5 लाख रुपये तक की छूट ले सकते हैं. सही टेन्योर चुनना और ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है. निवेश से पहले अपनी जरूरत और लक्ष्य को समझना भी जरूरी है. इससे आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है.