इस प्राइवेट कंपनी ने बनाया गंगा एक्सप्रेसवे, कितने अरब रुपये में बना, चार पहिया-दोपहिया वाहनों पर कितना लगेगा टोल, जानें पूरी डिटेल्स

गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की एक बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसे एक प्राइवेट कंपनी ने तैयार किया है. हजारों करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे से सफर तेज और आसान होगा. अब लोग जानना चाहते हैं कि इसे किसने बनाया, कितनी लागत आई और चार पहिया और दो दोपहिया वाहनों पर कितना टोल लगेगा.

Ganga Expressway Image Credit: X/Canva

Ganga Expressway: आज प्रधानमंत्री Narendra Modi गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में से एक है. मेरठ से प्रयागराज तक फैला यह एक्सप्रेसवे करीब 594 किलोमीटर लंबा है और इसे लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इस परियोजना के निर्माण में Adani Enterprises Ltd की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. गंगा एक्सप्रेसवे राज्य के 12 जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों की यात्रा आसान व तेज हो जाएगी.

₹36,230 करोड़ में बनकर तैयार गंगा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से मेरठ से प्रयागराज तक की यात्रा अब लगभग छह घंटे में पूरी की जा सकेगी. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लगभग 36,230 करोड़ रुपये (₹362.3 अरब) की लागत से तैयार किया गया है. साथ ही यह एक्सप्रेसवे हरिद्वार और जेवर एयरपोर्ट से भी जुड़ा होगा, जिससे यातायात और कनेक्टिविटी को और अधिक बेहतर बनाया जा सकेगा.

किसने बनाया गंगा एक्सप्रेसवे?

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी Adani Enterprises Ltd और irb infrastructure developers ltd को दी गई थी. इस परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने कंपनी को गंगा एक्सप्रेसवे के तीन प्रमुख हिस्सों के निर्माण के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) प्रदान किया था. यह एक्सप्रेसवे DBFOT (टोल) मॉडल पर बनाया जा रहा है, जिसमें निर्माण, संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी इसी कंपनी के पास होगी. इस परियोजना की कंसेशन अवधि 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसके दौरान कंपनी टोल के माध्यम से निवेश की वसूली करेगी.

कितना लगेगा टोल?

वाहन कैटेगरीएक तरफ पास (₹)वापसी पास (₹)मासिक पास (₹)
कार / वैन1452004905
बस या ट्रक45568515190
हल्का कमर्शियल वाहन (LCV)2253407535
HCM या EME690103523050
एक्सल वाहन (6 तक)690103523050
एक्सल वाहन (7 से ज्यादा)900135030005


गंगा एक्सप्रेसवे इन जिलों से गुजरेगा

गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 594 किलोमीटर है. यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी. इसके निर्माण के लिए कुल 7453.13 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जो इस परियोजना के व्यापक पैमाने को दर्शाता है.

  1. मेरठ
  2. हापुड़
  3. बुलंदशहर
  4. अमरोहा
  5. संभल
  6. बदायूं
  7. शाहजहांपुर
  8. हरदोई
  9. उन्नाव
  10. रायबरेली
  11. प्रतापगढ़
  12. प्रयागराज

यह भी पढ़ें: साउथ इंडिया में बुलेट ट्रेन का मेगा प्लान! सिर्फ 70 मिनट में हैदराबाद, चेन्नई-बेंगलुरु भी होंगे करीब

Latest Stories

साउथ इंडिया में बुलेट ट्रेन का मेगा प्लान! सिर्फ 70 मिनट में हैदराबाद, चेन्नई-बेंगलुरु भी होंगे करीब

₹5000 करोड़ की कंपनी, लेकिन ₹60000 करोड़ का दांव! Keystone Realtors बदल रही है रियल एस्टेट का खेल

नोएडा से प्रयागराज रोड ट्रिप: गंगा एक्सप्रेसवे या पुराना रास्ता, कौन-सा रूट सबसे सस्ता और तेज? जानें सफर का खर्च

गुरुग्राम में 75% तक उछल सकता है प्रॉपर्टी का भाव, सर्कल रेट बढ़ने से इन इलाकों में महंगी होंगी कीमतें

इटली की दिग्गज कंपनी की भारत में एंट्री, Signature Global के साथ किया पार्टरनरशिप; बनाएगी ₹2900 करोड़ का लग्जरी प्रोजेक्ट

कितने में बना है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, जानें कहां से इंट्री और एग्जिट; कितनी है स्पीड लिमिट