इन 3 शेयरों में बन रहा तेजी का मौका, एक्सपर्ट ने बताए टारगेट

शेयर बाजार में कमाई के मौके तलाश रहे निवेशकों के लिए एक्सपर्ट ने तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें FEDFINA, AETHER और KFINTECH शामिल हैं. चॉइस ब्रोकिंग के दीपेश सारावगी ने इन शेयरों के लिए टारगेट और स्टॉप लॉस बताए हैं. तीनों शेयरों के डेली चार्ट पर तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं.

शेयर बाजार में कमाई के मौके Image Credit:

शेयर बाजार में चुनिंदा शेयरों में तेजी के संकेतों के बीच निवेशकों की नजर FEDFINA, AETHER और KFINTECH पर रह सकती है. चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सारावगी ने इन तीनों शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. एक्सपर्ट के मुताबिक, तीनों शेयरों के डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश संकेत मिल रहे हैं. इनमें पॉजिटिव मोमेंटम और अहम मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार करने जैसे संकेत तेजी की संभावना दिखा रहे हैं.

FEDFINA में दिख रही मजबूत तेजी

FEDFINA के शेयर ने 142-144 रुपये के सपोर्ट जोन से शानदार वापसी की है. डेली चार्ट पर शेयर ने 20, 50, 100 और 200 EMA को फिर से पार कर लिया है. इससे इसमें तेजी का ट्रेंड मजबूत होता दिखाई दे रहा है. शेयर का RSI 64.31 पर पहुंच गया है, जो सकारात्मक मोमेंटम का संकेत देता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, शेयर में 174-182 रुपये के स्तर तक पहुंचने की क्षमता है.

  • करेंट मार्केट प्राइस: ₹164
  • टारगेट प्राइस: ₹182
  • स्टॉप लॉस: ₹155

AETHER में तेजी की वापसी, ₹1,890 का टारगेट

AETHER के शेयर ने 1,380-1,420 रुपये के सपोर्ट जोन से मजबूत रिकवरी दिखाई है. शेयर ने 20 और 50 EMA को पार कर लिया है. वहीं, 100 और 200 EMA भी इसके लिए सपोर्ट का काम कर रहे हैं. इसका RSI 59.72 पर है और तेजी की ओर बढ़ रहा है. एक्सपर्ट का मानना है कि शेयर में मौजूदा तेजी जारी रहती है तो यह 1,815-1,890 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है.

  • करेंट मार्केट प्राइस: ₹1,689
  • टारगेट प्राइस: ₹1,890
  • स्टॉप लॉस: ₹1,590

KFINTECH में बुलिश ब्रेकआउट, ₹1,080 तक जा सकता है शेयर

KFINTECH के शेयर ने 785-820 रुपये के डिमांड जोन से मजबूत आधार बनाया है. इसके बाद शेयर ने 20, 50, 100 और 200 EMA को पार कर लिया है. डेली चार्ट पर यह तेजी का मजबूत संकेत माना जा रहा है. शेयर का RSI 67.54 पर है, जो इसमें खरीदारी का दबाव और मजबूत मोमेंटम दिखाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, शेयर में तेजी बनी रहती है तो यह 1,060-1,080 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है.

  • करेंट मार्केट प्राइस: ₹964
  • टारगेट प्राइस: ₹1,080
  • स्टॉप लॉस: ₹905

यह भी पढ़ें- युद्ध के झटके से उबरा शेयर मार्केट, सेंसेक्स में 11 हजार अंकों की छलांग; क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.