इन 3 शेयरों का P/E रेशियो, इंडस्ट्री से सस्ता; नाम मात्र का कर्ज, भाव ₹100 से कम

P/E रेशियो किसी कंपनी के शेयर की मौजूदा कीमत को उसकी प्रति शेयर कमाई यानी EPS के मुकाबले दिखाता है. अगर किसी स्टॉक का P/E रेशियो अपनी इंडस्ट्री के औसत से कम है, तो अक्सर माना जाता है कि वह स्टॉक अपनी कमाई के मुकाबले सस्ता हो सकता है. ऐसे स्टॉक्स निवेशकों के लिए मौका बन सकते हैं.

सस्ते शेयर Image Credit: Canva

शेयर बाजार में किसी स्टॉक के महंगे या सस्ते होने का अंदाजा लगाने के लिए कई फाइनेंशियल इंडिकेटर का यूज किया जाता है. इनमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंडिकेटर P/E रेशियो है. अगर किसी स्टॉक का P/E रेशियो अपनी इंडस्ट्री के औसत से कम है, तो अक्सर माना जाता है कि वह स्टॉक अपनी कमाई के मुकाबले सस्ता हो सकता है. ऐसे स्टॉक्स निवेशकों के लिए मौका बन सकते हैं. आइए, आपको 3 ऐसे शेयरों के बारे में बताते हैं, जिनकी कीमत 100 रुपये से कम है और जिनका P/E रेशियो इंडस्ट्री औसत से कम है.

Inox Wind

  • Inox Wind Limited एक भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है जो विंड टरबाइन जेनरेटर बनाती है और विंड एनर्जी से जुड़े सॉल्यूशन मुहैया करती है. कंपनी विंड रिसोर्स असेसमेंट, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, इंस्टॉलेशन, कमिशनिंग और विंड फार्म के मेंटेनेंस जैसी सेवाएं देती है. यह INOXGFL Group का हिस्सा है और भारत में इसके कई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं.
  • शुक्रवार को इसके शेयरों का भाव 79.59 रुपये था.
  • कंपनी का P/E रेशियो 28.1 है, जो इंडस्ट्री के औसत 31.0 से कम है. इसके अलावा कंपनी का ROCE करीब 11.5 प्रतिशत और ROE करीब 11.7 प्रतिशत है. कंपनी का डेट टू इक्विटी रेशियो 0.17 है.

Patel Engineering

  • इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Patel Engineering Limited भारत की बड़ी निर्माण और इंजीनियरिंग कंपनियों में शामिल है. कंपनी डैम, टनल, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, सिंचाई सिस्टम, हाईवे, पुल और रेलवे जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. इसके अलावा यह इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन यानी EPC सेवाएं भी प्रदान करती है.
  • शुक्रवार को इसके शेयरों का भाव 24.57 रुपये था.
  • कंपनी का P/E रेशियो 6.50 है, जो इंडस्ट्री के औसत 14.8 से काफी कम है. इसके अलावा कंपनी का ROCE करीब 15.4 प्रतिशत और ROE करीब 10.4 प्रतिशत है. कंपनी का डेट टू इक्विटी रेशियो 0.40 है.

Websol Energy System

  • सोलर एनर्जी सेक्टर की कंपनी Websol Energy System Limited सोलर फोटोवोल्टिक सेल और मॉड्यूल के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है. कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पश्चिम बंगाल के फाल्टा में स्थित है. यहां एडवांस Mono PERC सोलर सेल और मॉड्यूल बनाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल सोलर पावर सिस्टम में होता है.
  • शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद इसके शेयरों का भाव 52.75 रुपये था.
  • कंपनी का P/E रेशियो 9.62 है, जो इंडस्ट्री के औसत 22.7 से काफी कम है. इसके अलावा, कंपनी का ROCE करीब 59.2 प्रतिशत और ROE करीब 80.2 प्रतिशत है. कंपनी का डेट टू इक्विटी रेशियो 0.41 है.

इसे भी पढ़ें- बिकवाली से हाहाकार! 4 सत्रों में निवेशकों के ₹11 लाख करोड़ खाक, बाजार में आएगी अभी और तबाही?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

मार्केट क्रैश में कैसे टिके रहें? क्या है राकेश झुनझुनवाला का गोल्डन रूल, दमानी ने बताई 1987 क्रैश की कहानी

IT से निवेश घटा कर विदेशी निवेशकों ने इस सेक्टर में झोंके पैसे, फरवरी में लगाए ₹12135 करोड़; जानें कारण

डिफेंस सेक्टर की इन 5 कंपनियों पर रख सकते हैं नजर, 6000 करोड़ रुपये तक का है मजबूत ऑर्डर बुक

अगले हफ्ते इन 2 स्टॉक्स पर रहेगी नजर! बोनस शेयर और डिविडेंड के चलते दिखेगी हलचल, रखें रडार पर

इस स्टॉक में हुई बड़ी बल्क डील! गिरते बाजार में भी भागा शेयर, भाव महज 100 रुपये, रखें रडार पर

जियो-पॉलिटिकल तनाव से दबाव में शेयर बाजार, मार्च के पहले पखवाड़े में FPIs ने ₹52704 करोड़ निकाले; DIIs ने संभाला मोर्चा