चॉइस ब्रोकरेज का बड़ा दांव! दिया 3 स्टॉक्स पर BUY कॉल, अगले हफ्ते मिल सकता है तगड़ा रिटर्न
एक्सपर्ट के मुताबिक, NLC India में हालिया गिरावट के बाद अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है. वहीं, CHENNPETRO में भी तेज तेजी का संकेत मिल रहा है. इसके अलावा, JINDALSTEL बुलिश पोल एंड फ्लैग पैटर्न बना रहा है, जो आगे अपट्रेंड जारी रहने का संकेत देता है. शेयर अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है.
बाजार में इन दिनों गिरावट का माहौल है. बिकवाली का आलम ऐसा है कि हर सेक्टर में भयंकर कोहराम मचा हुआ है. शुक्रवार को निफ्टी 775 अंक टूटकर 23,002 के स्तर पर बंद हुआ और अब 23,000–22,900 का जोन बेहद अहम बन गया है. ऐसे वोलाटाइल माहौल में किन शेयरों में अगले एक हफ्ते में मौका बन सकता है, इस पर चॉइस ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) सचिन गुप्ता ने अपनी राय दी है.
NLC INDIA
एक्सपर्ट के मुताबिक, NLC India में हालिया गिरावट के बाद अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है. शेयर ने 266.35 रुपये के आसपास मजबूती दिखाई और डेली चार्ट पर सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न बनता दिख रहा है, जहां से ब्रेकआउट की संभावना है. स्टॉक अपने 50 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मिड से लॉन्ग टर्म ट्रेंड को पॉजिटिव दिखाता है. RSI भी 56 के आसपास है, जो मजबूती का संकेत देता है. रणनीति के तौर पर 266.35 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह है, जिसमें 257 रुपये का स्टॉप लॉस और 282 रुपये का टारगेट दिया गया है.
Chennai Petroleum Corporation
CHENNPETRO में भी तेज तेजी का संकेत मिल रहा है. शेयर करीब 1064 रुपये के स्तर पर बंद हुआ और इंट्राडे में 4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की. पिछले एक साल में यह शेयर 75 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दे चुका है. टेक्निकल चार्ट पर यह स्टॉक सिमेट्रिकल ट्रायंगल के लोअर लेवल से उछलकर आया है और अब कप एंड हैंडल पैटर्न का संकेत दे रहा है, जो आगे तेजी का इशारा करता है. नीचे की तरफ 1043 से 1020 रुपये का जोन सपोर्ट है, जबकि ऊपर की ओर 1130 रुपये तक का टारगेट दिया गया है. खरीदारी के लिए 1065 रुपये के आसपास एंट्री और 1025 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया गया है.
Jindal Steel
JINDALSTEL में भी मजबूत तेजी देखने को मिली है, जहां शेयर करीब 4 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ. टेक्निकली यह स्टॉक बुलिश पोल एंड फ्लैग पैटर्न बना रहा है, जो आगे अपट्रेंड जारी रहने का संकेत देता है. शेयर अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है और वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे खरीदारी की दिलचस्पी साफ दिखती है. एक्सपर्ट के अनुसार 1187 रुपये के आसपास खरीदारी की जा सकती है, जिसमें 1154 रुपये का स्टॉप लॉस और 1245 रुपये का टारगेट रखा गया है.
इसे भी पढ़ें- बड़े प्लेयर्स की बड़ी खरादारी! मार्च में इन 3 शेयरों में FIIs ने लगाया जमकर पैसा, रडार पर रखें स्टॉक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
