इस सोलर स्टॉक में बंपर तेजी, कर्ज घटाने पर कंपनी का फोकस, 2800 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी!

इस तरह कुल फंड जुटाने का आकार 2,800 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. कंपनी ने पॉजिटिव इश्यू प्राइस 279.50 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जो सोमवार के बंद भाव के मुकाबले करीब 9 फीसदी कम है. वहीं QIP के लिए फ्लोर प्राइस 294.13 रुपये प्रति शेयर रखा गया है.

सोलर स्टॉक्स Image Credit: Canva

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी Acme Solar Holdings Ltd के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी द्वारा 2,800 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए Qualified Institutional Placement (QIP) लॉन्च किए जाने के बाद निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदारी की. कारोबार के दौरान Acme Solar का शेयर 7.5 फीसदी उछलकर 330.25 रुपये तक पहुंच गया. पिछले एक साल में कंपनी का शेयर करीब 28 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. इसके मुकाबले इसी अवधि में Nifty 50 में 5.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 20,000 करोड़ रुपये है.

2,800 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी

CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने QIP के जरिए 2,600 करोड़ रुपये का बेस इश्यू लॉन्च किया है. इसके साथ 200 करोड़ रुपये का Greenshoe Option भी रखा गया है. इस तरह कुल फंड जुटाने का आकार 2,800 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. कंपनी ने पॉजिटिव इश्यू प्राइस 279.50 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जो सोमवार के बंद भाव के मुकाबले करीब 9 फीसदी कम है. वहीं QIP के लिए फ्लोर प्राइस 294.13 रुपये प्रति शेयर रखा गया है, जो पिछले बंद भाव 307.20 रुपये से लगभग 4.2 फीसदी कम है. अंतिम इश्यू प्राइस बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए तय किया जाएगा.

कितनी होगी Equity Dilution?

यदि QIP पूरी तरह सब्सक्राइब हो जाता है, तो कंपनी की मौजूदा इक्विटी पूंजी में लगभग 11.82 फीसदी का डायल्यूशन होगा. हालांकि बाजार ने इस फंड जुटाने को पॉजिटिव रूप में लिया है, क्योंकि इसका बड़ा हिस्सा कंपनी की बैलेंस शीट को मजबूत करने में इस्तेमाल होगा.

कर्ज कम करना है सबसे बड़ी प्राथमिकता

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि QIP से जुटाई गई राशि का प्रमुख उपयोग कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा. कर्ज कम होने से कंपनी की ब्याज लागत घट सकती है और भविष्य में मुनाफे पर सकारात्मक असर पड़ सकता है. यही वजह है कि निवेशकों ने इस कदम का स्वागत किया है.

Public Shareholding बढ़ाने में भी मिलेगी मदद

QIP का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य कंपनी की सार्वजनिक हिस्सेदारी (Public Shareholding) बढ़ाना है. र्तमान में Acme Solar में प्रमोटरों की हिस्सेदारी करीब 83.3 फीसदी है. SEBI के नियमों के अनुसार लिस्टेड कंपनियों को न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी बनाए रखनी होती है. ऐसे में यह फंड जुटाने की प्रक्रिया कंपनी को नियामकीय आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद करेगी.

Renewable Energy Expansion जारी

फंड जुटाने के साथ-साथ कंपनी अपने रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो का विस्तार भी तेजी से कर रही है. हाल ही में हुई अर्निंग्स कॉल में प्रबंधन ने कहा था कि उसकी प्राथमिकता समय पर परियोजनाओं को पूरा करना और नए ऑर्डर हासिल करना है. कंपनी Battery Energy Storage System (BESS) परियोजनाओं पर भी तेजी से काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में तहलका मचा रहा ये शेयर! 18% की आई रैली, 52-वीक लो से लगातार भाग रहा स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.