इस कंपनी पर आया बड़ा अपडेट! रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में हुई एंट्री, शेयरों में आई तेजी; भाव ₹10 से कम

सोमवार को शाह मेटाकॉर्प का शेयर 5.25 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 3.75 फीसदी ज्यादा है. स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 5.78 रुपये और लो 3.06 रुपये रहा है. रिटर्न की बात करें तो इस शेयर ने पिछले एक साल में करीब 62.10 फीसदी, दो साल में 33.60 फीसदी और तीन साल में 72.54 फीसदी का रिटर्न दिया है.

10 रुपये से कम का शेयर Image Credit: Canva

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स 1.32 फीसदी की तेजी के साथ 24,031.70 पर बंद हुआ. इस दौरान स्मॉलकैप मेटल और पेनी स्टॉक्स में खास हलचल देखने को मिली. इसी कड़ी में Shah Metacorp के शेयर 3.75 फीसदी चढ़कर 5.25 रुपये पर बंद हुए. कंपनी ने 49.80 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में निवेश की घोषणा की है.

राइट्स इश्यू से जुटाएगी 49.80 करोड़ रुपये

  • शाह मेटाकॉर्प के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 49.80 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए राइट्स इश्यू को मंजूरी दी है.
  • यह इश्यू 4.86 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लाया जाएगा. इसके तहत कंपनी 1 रुपये फेस वैल्यू वाले करीब 10,24,68,139 फुली पेड इक्विटी शेयर जारी करेगी. राइट्स इश्यू 11 जून 2026 को खुलेगा और 24 जून 2026 को बंद होगा.
  • कंपनी ने 36:311 का एंटाइटलमेंट रेशियो तय किया है. यानी रिकॉर्ड डेट 27 मई 2026 तक जिन निवेशकों के पास 311 शेयर होंगे, उन्हें 36 राइट्स शेयर खरीदने का अधिकार मिलेगा. राइट्स एंटाइटलमेंट के ऑन-मार्केट रिनाउंसमेंट की आखिरी तारीख 22 जून 2026 रखी गई है.

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

कंपनी ने Q3FY26 तक करीब 149 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और लगभग 4 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट (PAT) दर्ज किया है. कंपनी के मुताबिक उसके मुख्य कारोबार में लगातार स्थिर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. कंपनी ने यह भी कहा कि Q4FY26 में भी मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है और इसके नतीजे इसी महीने के आखिर में जारी किए जा सकते हैं.

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में एंट्री

डाइवर्सिफिकेशन रणनीति के तहत कंपनी ने Strike Eco Grid Private Limited में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. इसके साथ ही शाह मेटाकॉर्प ने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में कदम रख दिया है. कंपनी का कहना है कि इस निवेश से क्लीन एनर्जी, पावर जनरेशन और ESG आधारित बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे.

अमेरिका में कारोबार बढ़ाने की तैयारी

बोर्ड ने कंपनी की पूरी तरह स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Shah Metacorp Holdings USA INC में निवेश को भी मंजूरी दी है. इसके साथ इंटर-कॉरपोरेट फंडिंग सपोर्ट के जरिए विदेशी बाजारों में कारोबार मजबूत करने की योजना बनाई गई है.

क्या बोले कंपनी के प्रमोटर और सीईओ

कंपनी के प्रमोटर और सीईओ Viral Mukund Shah ने कहा कि राइट्स इश्यू और हाल के रणनीतिक फैसलों के जरिए कंपनी अपने अगले ग्रोथ फेज की मजबूत नींव तैयार कर रही है. उन्होंने कहा कि कंपनी जहां अपने स्टेनलेस स्टील कारोबार को मजबूत कर रही है, वहीं रिन्यूएबल एनर्जी और अमेरिकी बाजार में विस्तार के जरिए ग्लोबल मौजूदगी बढ़ाने पर भी फोकस कर रही है.

शेयर का प्रदर्शन

  • सोमवार को शाह मेटाकॉर्प का शेयर 5.25 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 3.75 फीसदी ज्यादा है.
  • स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 5.78 रुपये और लो 3.06 रुपये रहा है.
  • रिटर्न की बात करें तो इस शेयर ने पिछले एक साल में करीब 62.10 फीसदी, दो साल में 33.60 फीसदी और तीन साल में 72.54 फीसदी का रिटर्न दिया है.

कंपनी क्या करती है?

Shah Metacorp मुख्य रूप से स्टेनलेस स्टील कारोबार और मेटल ट्रेडिंग से जुड़ी कंपनी है. अब कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी और इंटरनेशनल मार्केट में विस्तार के जरिए अपने कारोबार को विविध बनाने पर काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें- कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे, HPCL-BPCL से लेकर IndiGo तक शेयरों में आई बहार, जानें कौन बना टॉप गेनर?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.