मार्च तिमाही में LIC बनी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फाइनेंशियल कंपनी, SBI और HDFC Bank को छोड़ा पीछे
मार्च 2026 तिमाही में LIC भारतीय फाइनेंशियल सेक्टर की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनकर उभरी है. कंपनी ने 23420 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 23 फीसदी ज्यादा है. इस दौरान LIC ने SBI और HDFC Bank को पीछे छोड़ दिया. मजबूत नतीजों के बाद LIC के शेयरों में भी 5 फीसदी की तेजी आई।
LIC Profit Q4: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी भारतीय फाइनेंशियल सेक्टर में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनकर उभरी है. जनवरी से मार्च 2026 के दौरान LIC ने 23420 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 23 फीसदी ज्यादा है. इस प्रदर्शन के साथ LIC ने ना सिर्फ फाइनेंशियल सेक्टर में बल्कि सरकारी कंपनियों के बीच भी पहला स्थान बनाए रखा है. नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में भी तेज उछाल देखने को मिला.
मुनाफा 23 फीसदी बढ़ा
LIC ने मार्च 2026 तिमाही में 23420 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 19013 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर कंपनी का लाभ 23 फीसदी बढ़ा है. इस मजबूत नतीजे ने LIC को देश की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फाइनेंशियल कंपनी बना दिया. बीमा कारोबार में कंपनी की पकड़ लगातार मजबूत बनी हुई है. इसका असर निवेशकों के भरोसे पर भी दिखा है.
SBI और HDFC Bank
मार्च तिमाही में सबसे ज्यादा मुनाफे के मामले में SBI दूसरे स्थान पर रही. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने 19684 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया. वहीं HDFC Bank ने 19221 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. हालांकि वार्षिक मुनाफे के मामले में SBI अब भी LIC से आगे रही. पूरे वित्त वर्ष 2026 में SBI का मुनाफा 80032 करोड़ रुपये रहा. जबकि LIC का सालाना लाभ 57419 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
LIC के शेयरों में आई तेजी
मजबूत तिमाही नतीजों के बाद LIC के शेयरों में तेजी देखने को मिली. 22 मई को बाजार खुलते ही LIC का शेयर करीब 2 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ. कंपनी का शेयर BSE पर 839 रुपये तक पहुंच गया. निवेशकों ने बेहतर नतीजों का स्वागत किया. इससे बाजार में LIC को लेकर पॉडि माहौल बना. मजबूत मुनाफे के बाद निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है.
ये भी पढ़ें- इंडोनेशिया से घट सकता है तेल इंपोर्ट, Adani Wilmar, HUL समेत कई FMCG कंपनियों पर बढ़ेगा संकट…शेयरों पर रखें नजर
प्रीमियम इनकम में भी बढ़ोतरी
LIC की Assets Under Management यानी AUM भी बढ़ी है. 31 मार्च 2026 तक यह बढ़कर 5729396 करोड़ रुपये हो गई. एक साल पहले यह 5452297 करोड़ रुपये थी. यानी इसमें 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं कंपनी की कुल प्रीमियम आय में भी 10 फीसदी की बढ़त रही. कंपनी की एडजस्टेड नेटवर्थ भी बढ़कर 169605 करोड़ रुपये पहुंच गई है. यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले काफी मजबूत वृद्धि है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Jefferies से मोतीलाल ओसवाल तक सबकी नजर इन 7 शेयरों पर, क्या अब आएगी तगड़ी तेजी? 61% तक अपसाइड
इंडोनेशिया से घट सकता है तेल इंपोर्ट, Adani Wilmar, HUL समेत कई FMCG कंपनियों पर बढ़ेगा संकट…शेयरों पर रखें नजर
Adani शेयरों पर छंट रहा संकट का बादल? Bernstein ने बताया क्यों मजबूत है ग्रुप का भविष्य; FIIs की वापसी के संकेत
