52 हफ्ते के लो के करीब पहुंचे ये 7 दिग्गज शेयर, बन सकते हैं कुबेर का खजाना, जानें फंडामेंटल में कितना दम

शेयर बाजार में गिरावट के बीच कई मजबूत कंपनियों के शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब पहुंच गए हैं, जिससे निवेश का मौका बन रहा है. इनमें Adani Enterprises से लेकर HDFC Bank Ltd समेत 7 कंपनियां शामिल हैं. ये अपने मजबूत फंडामेंटल और ग्रोथ पोटेंशियल के चलते लॉन्ग टर्म में बेहतर रिटर्न दे सकती हैं.

stocks near 52 week low Image Credit: canva/AI image

Stocks near 52 week low: भारतीय शेयर बाजार इन दिनों दबाव में है और इसका असर लगभग हर सेक्टर में देखने को मिल रहा है. बेंचमार्क इंडेक्स NIFTY 50 2.60% गिरकर 22,512 के स्तर पर आ गया है, जबकि Bank Nifty 3.72% की गिरावट के साथ 51,437 तक फिसल गया है. इस गिरावट ने कई मजबूत कंपनियों के शेयरों को उनके 52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब ला दिया है. मगर अच्छे फंडामेंटल के दम पर ये स्टॉक्स भविष्‍य में कुबेर का खजाना बन सकते हैं. ऐसे में ये गिरावट में खरीदारी का बड़ा मौका साबित हो सकते हैं. तो क्‍या है कंपनी का बिजनेस मॉडल और कितना है इनमें दम, यहां देखें डिटेल.

Adani Enterprises Ltd.

यह इंफ्रास्ट्रक्चर, माइनिंग और नई ऊर्जा जैसे कई सेक्टर्स में काम करती है. अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी होने के कारण ये बड़े प्रोजेक्ट्स संभालती है. जो इसे लॉन्ग टर्म ग्रोथ का मजबूत उम्मीदवार बनाता है. 23 मार्च को इसके शेयर करीब ₹1,833 पर बंद हुए थे. यह शेयर अपने 52-वीक लो ₹1,822 के बेहद करीब है.

इसका PE लगभग 15–18, ROE करीब 12–14% और डेब्ट-टू-इक्विटी 2.03 के आसपास है. यानी कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ मजबूत रही है, लेकिन कर्ज का स्तर थोड़ा ऊंचा है.

HDFC Bank Ltd.

एचडीएफसी बैंक रिटेल और कॉरपोरेट बैंकिंग सेवाएं देती है. यह देश के सबसे मजबूत निजी बैंकों में शामिल है. इसका PE करीब 14.78 है, ROE 16–18% है. इसके स्थिर प्रॉफिट ग्रोथ और मजबूत एसेट क्वालिटी इसकी बड़ी ताकत है.

अभी कंपनी के शेयर की कीमत ₹744.15 है. यह बैंकिंग दिग्गज अपने 52-वीक लो 741.05 रुपये के करीब है. मगर इसमें ग्रोथ का दम दिखाई दे रहा, जिससे ये निवेशकों के रडार पर है.

Gravita India Ltd.

यह मेटल रीसाइक्लिंग खासकर लीड प्रोसेसिंग का काम करती है. एक्सपोर्ट मार्केट में भी इसकी मजबूत पकड़ है. इसका शेयर अभी ₹1,306.70 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. यह भी अपने 52 वीक के लो लेवल 1291.10 रुपये के आस-पास है. मगर इसके सस्टेनेबल बिजनेस मॉडल और एक्सपोर्ट फोकस के चलते ये बेहतर रिटर्न दे सकता है.

Pidilite Industries Ltd.

पिडिलाइट कंपनी फेविकोल जैसे ब्रांड के जरिए एडहेसिव और केमिकल प्रोडक्ट बनाती है. यह कंस्ट्रक्शन और इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस में भी सक्रिय है. हाई ROE और मजबूत ब्रांड वैल्यू इसकी सबसे बड़ी ताकत है. लगातार डिमांड और स्थिर मार्जिन इसे क्वालिटी स्टॉक बनाते हैं.

इसके शेयर की वर्तमान कीमत ₹1,314.90 के आसपास है. यह अपने 52 वीक लो 1293.30 रुपये के नजदीक है. मगर ये कंपनी अपने ‘फेविकोल’ जैसे ब्रांड के लिए जानी जाती है. इसलिए मजबूत ब्रांड वैल्यू और लगातार ग्रोथ के चलते निवेशकों का पसंदीदा रहा है.

Bondada Engineering Ltd.

यह टेलीकॉम, सोलर और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग सेवाएं देती है. इसके शेयर ₹260.70 के स्तर पर मौजूद है. जिसका 52 वीक लो 256.50 रुपये है. इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग सेक्टर में बढ़ते अवसर इसके लिए सकारात्मक संकेत हैं.

यह भी पढ़ें: इस पावर स्‍टॉक पर रखें नजर, कंपनी दे रही 1 पर 1 बोनस शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट तय; मुकुल अग्रवाल का भी है दांव

Shakti Pumps (India) Ltd.

शक्ति पंप्‍स कृषि और सोलर पंप सिस्टम बनाने वाली कंपनी है. यह स्टॉक रिन्यूएबल एनर्जी और एग्रीकल्चर सेक्टर से जुड़ा हुआ है, जिससे भविष्य में ग्रोथ की अच्छी संभावना बनती है. इसके शेयर की वर्तमान कीमत ₹471 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. इसके 52 वीक का लो 460 रुपये है.

KEC International Ltd.

यह पावर ट्रांसमिशन, रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. इसके शेयर 23 मार्च को ₹514 रुपये पर बंद हुए. यह भी अपने 52 वीक लो लेव 511.90 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहा है. मगर कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत है, जो आगे की कमाई को सपोर्ट कर सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

GAIL से लगातार छठा ऑर्डर मिलते ही गोली की तरह भागा Suzlon का शेयर, 3% से ज्‍यादा चढ़ा, विंड टर्बाइन एनर्जी में दिखेगा दम

सस्‍ते में मिल रहे विजय केडिया के ये 3 चहेते स्‍टॉक्‍स, 52 वीक हाई से 45% तक नीचे कर रहे ट्रेड, क्‍या निवेश का है मौका

Big Whale का बड़ा एग्जिट, Ashish Kacholia ने इस कंपनी से पूरी तरह निकाला हाथ; क्या संकेत दे रहा है बाजार

शेयर बाजार में बढ़त, Sensex 1500 और Nifty 365 अंक ऊपर खुला; एशियन पेंट्स, इंडिगो और टाइटन के शेयरों में जबरदस्त तेजी

मेटल स्टॉक्स में हाहाकार, Hindustan Copper से Vedanta तक में 6% तक की बड़ी गिरावट; आखिर क्यों टूटा पूरा सेक्टर

ये 3 स्टॉक्स चला रहे हैं इंडिया का 5G बूम, एक के पास 4000 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर बुक, रखें नजर