US के एक जज के बयान से क्यों फिसले Adani Group के शेयर? कैसे बनाएं रणनीति?
हाल ही में अदानी ग्रुप के शेयरों पर अमेरिकी जज के एक बयान का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (US DOJ) से गौतम अदानी पर मुकदमा चलाने को लेकर पूछे गए सवाल के बाद ग्रुप के स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, इसी बीच अदानी पोर्ट्स की S&P ग्लोबल रेटिंग BBB- से BBB तक अपग्रेड हुई है और अदानी ग्रीन ने खावड़ा, गुजरात में 150 मेगावाट की नई सोलर पावर क्षमता का संचालन शुरू किया है, जिससे कुल क्षमता लगभग 20,000 मेगावाट हो गई है.
बाजार के सकारात्मक माहौल के बावजूद, अदानी ग्रीन और अदानी एंटरप्राइजेज जैसे प्रमुख शेयरों में लगभग 3% की गिरावट देखी गई. विशेषज्ञों ने मौजूदा समय में अदानी ग्रुप के शेयरों में मुनाफा वसूली की सलाह दी है, विशेष रूप से उन शेयरों में जो हाल ही में 40-50% तक बढ़े हैं. उनका मानना है कि लंबी अवधि के लिए नजरिया सकारात्मक बना हुआ है, लेकिन छोटी अवधि में 10-15% के सुधार के बाद ही दोबारा खरीदारी पर विचार करना चाहिए.