वेदांता ने बनाई नई कंपनी, शेयर पर होगा क्या असर? समझिए पूरा मामला
वेदांता लिमिटेड ने हाल ही में वेदांता प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड नामक एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी का गठन किया है. इस खबर ने बाजार में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या वेदांता रियल एस्टेट सेक्टर में प्रवेश कर रही है. हालांकि, पहली नजर में यह व्यापार विस्तार लग सकता है, लेकिन इसके पीछे की रणनीति अपनी निष्क्रिय भूमि संपत्तियों से मूल्य अनलॉक करना है.
वेदांता के पास देश भर में बड़ी मात्रा में ऐसी भूमि है जिसका उपयोग उसके मुख्य कारोबार – माइनिंग, मेटल, ऑयल एंड गैस और पावर सेक्टर – में नहीं होता है. इन गैर-मुख्य संपत्तियों को अक्सर सरप्लस लैंड कहा जाता है, जो कंपनी की बैलेंस शीट में तो दिखती हैं लेकिन उनसे कोई खास आय नहीं होती. नई कंपनी का मुख्य उद्देश्य इन्हीं अप्रयुक्त संपत्तियों को आय का स्रोत बनाना है.
इसके तहत कंपनी इन जमीनों को सीधे बेच सकती है, डेवलपर्स के साथ मिलकर प्रोजेक्ट विकसित कर सकती है, या कमर्शियल, रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक पार्कों में बदल सकती है. यह रणनीति वेदांता की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने, कर्ज कम करने और शेयरधारकों के लिए अतिरिक्त मूल्य बनाने में सहायक होगी. इसे रियल एस्टेट में सीधा प्रवेश मानने के बजाय, कंपनी के मौजूद संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है.
More Videos
F&O में फिर डूबे छोटे निवेशक! FY26 में 1 लाख करोड़ नुकसान का खतरा? SEBI की सख्ती भी बेअसर?
29 जून को तय होगा Yes Bank का भविष्य! निवेशकों का क्या होगा?
IOC, IRFC, LIC, HCL Tech, NALCO, Hind Zinc, Pidilite, NLC India, OFS, HFCL, JK Tyre में क्या करें?
