वेदांता लिमिटेड को भारत सरकार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाई में जीत हासिल हुई है. दिल्ली हाईकोर्ट ने कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए सरकार को ₹950 करोड़ का आर्बिट्रल अवार्ड वेदांता को भुगतान करने का आदेश दिया है. यह फैसला रवा ऑयल एंड गैस फील्ड से जुड़े 10-12 साल पुराने अनुबंध विवाद से संबंधित है, जो आंध्र प्रदेश में स्थित है.