क्या रॉकेट बनेगा ₹500 से सस्ता ये Defense Share? 72% बढ़ा रेवेन्यू, अब MSCI इंडेक्स में मिली जगह

Apollo Micro Systems: हैदराबाद की डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड को MSCI इंडिया स्मॉल कैप इंडेक्स में जोड़ा गया है. MSCI इंडेक्स को पैसिव फंड ट्रैक करते हैं और दुनिया भर के एक्टिव मैनेजर बेंचमार्क के तौर पर इस्तेमाल करते हैं.

डिफेंस शेयर Image Credit: मनी9लाइव

Apollo Micro Systems Limited Share: हैदराबाद की डिफेंस और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड को MSCI के नवंबर 2026 के रिव्यू में MSCI इंडिया स्मॉल कैप इंडेक्स में जोड़ा गया है. यह बदलाव 30 नवंबर 2026 को ट्रेडिंग बंद होने पर लागू होगा. इस स्टॉक के स्मॉल कैप इंडेक्स में शामिल किए जाने का मतलब है कि कंपनी की ग्रोथ मजबूत है. कंपनी ने पिछली तिमाही में रिकॉर्ड रेवेन्यू, प्रॉफिट और मार्जिन दिया और इसकी ऑर्डर बुक में काफी बढ़ोतरी हुई है. ग्लोबल MSCI इंडेक्स में जगह बनाने के साथ, डिफेंस कंपनी 2026 के आखिरी हफ्तों में मजबूत स्थिति में है.

क्या है इसका मतलब?

MSCI इंडेक्स को पैसिव फंड ट्रैक करते हैं और दुनिया भर के एक्टिव मैनेजर बेंचमार्क के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. MSCI इंडिया स्मॉल कैप इंडेक्स में जगह बनाने का मतलब है कि कंपनी अब साइज, फ्री फ्लोट और लिक्विडिटी के लिए MSCI के स्टैंडर्ड को पूरा करती है.

MSCI स्मॉल कैप इंडेक्स में शामिल हुई अपोलो

Apollo Micro Systems उन 11 भारतीय कंपनियों में से एक है जिसमें PI इंडस्ट्रीज, HUDCO, शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज और E2E नेटवर्क्स शामिल हैं जिन्हें इस रिव्यू में इंडेक्स में जोड़ा गया है. जहां ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने सभी 11 कंपनियों में लगभग USD 95 मिलियन के कुल पैसिव इनफ्लो का अनुमान लगाया है, वहीं अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को अपने फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर लगभग USD 8–10 मिलियन मिलने की उम्मीद है.

तिमाही के नतीजे

30 सितंबर 2026 (Q2 FY27) को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 388 करोड़ रहा, जो एक साल पहले के 225 करोड़ से 72 फीसदी ज्यादा है और यह सितंबर तिमाही का अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू है. इसका नेट प्रॉफिट 46 करोड़ रहा, FY27 की पहली छमाही में रेवेन्यू 78 फीसदी बढ़कर 639 करोड़ हो गया. EBITDA 65 फीसदी बढ़कर 165 करोड़ रुपए और टैक्स के बाद प्रॉफिट 50 फीसदी बढ़कर 71 करोड़ रुपए हो गया है.

Apollo Micro Systems Share Price

स्टॉक ने आज के ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत हरे निशान में की लेकिन खबर लिखे जाने तक 2:26 पर ये शेयर NSE पर 2.32 फीसदी (10.55 रुपए) की गिरावट के बाद 443.60 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. ये स्टॉक 11 नवंबर, बुधवार को 454.15 रुपए पर बंद हुआ था, आज गुरुवार, 12 नवंबर को ये स्टॉक 461.15 रुपए पर खुला और 464 रुपए पर आज का हाई बनाया. इस शेयर का आज (12 नवंबर) का लो 441.25 रुपए रहा.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. 

ये भी पढ़ें- Hindustan Copper के शेयरों में 6% की तेजी, एक साल में दिया 34% रिटर्न, अब खरीदें या करें इंतजार?