डिफेंस बूम में चमके ये दो शेयर, पांच साल में 3500% तक उछले स्टॉक, रखें नजर
भारत के डिफेंस सेक्टर में बढ़ते निवेश और सरकारी प्रोत्साहन का असर शेयर बाजार में भी दिखाई दे रहा है. Apollo Micro Systems और Sigma Advanced Systems जैसे दो डिफेंस शेयरों ने पिछले एक साल 396% से अधिक रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल किया है. लेकिन सवाल यह है कि क्या इन शेयरों में आगे भी तेजी जारी रहेगी या मौजूदा वैल्यूएशन निवेशकों के लिए जोखिम बढ़ा रहे हैं?

Defence Stocks : भारत में डिफेंस सेक्टर को बढ़ावा देने की सरकारी पॉलिसी का असर शेयर बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है. पिछले एक साल में कई डिफेंस कंपनियों के शेयरों ने शानदार रिटर्न दिए हैं. इनमें दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं – Apollo Micro Systems और Sigma Advanced Systems. जहां एक शेयर ने करीब 120% रिटर्न दिया, वहीं दूसरे ने 400% से ज्यादा की छलांग लगाई. हालांकि, इतनी बड़ी तेजी के बाद अब निवेशकों के सामने सवाल है कि क्या इन शेयरों में आगे भी दम बचा है या फिर मुनाफावसूली का समय आ गया है.
Apollo Micro Systems: मजबूत बिजनेस, लेकिन वैल्यूएशन बना चिंता
Apollo Micro Systems डिफेंस इक्विपमेंट में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम बनाती है. कंपनी मिसाइल, सैटेलाइट, नेवी और एविएशन जैसे क्षेत्रों में काम करती है. पिछले पांच वर्षों में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है और ऑर्डर बुक भी मजबूत बनी हुई है.
हालांकि, कंपनी का शेयर पिछले एक साल में 103% से ज्यादा चढ़ चुका है. मौजूदा समय में इसका PE रेशियो करीब 139 गुना है, जो इंडस्ट्री पीई 47 से काफी ज्यादा है. ऐसे में बाजार पहले से ही कंपनी से बहुत ऊंची उम्मीदें लगा चुका है.
5 साल में 3500% उछला शेयर, लेकिन कुछ जोखिम भी मौजूद
जून 2021 में Apollo Micro Systems का शेयर करीब 12 रुपये पर था, जो जून 2026 में 421 रुपये से ऊपर पहुंच गया. यानी पांच साल में निवेशकों को 3516% से ज्यादा रिटर्न मिला.
हालांकि, कंपनी पर कुछ दबाव भी हैं. प्रमोटरों की हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा गिरवी (9.05%) रखा गया है. इसके अलावा कंपनी को ग्राहकों से भुगतान मिलने में काफी समय लगता है, जिससे कैश फ्लो पर असर पड़ता है. फिर भी कंपनी का मूल कारोबार मजबूत माना जा रहा है.
Sigma Advanced Systems: 396% रिटर्न, लेकिन कमाई की कहानी अधूरी
Sigma Advanced Systems ने पिछले एक साल में 396% से ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है. कंपनी डिफेंस सेक्टर में सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए इक्विपमेंट और सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है.
लेकिन कंपनी की हालिया कमाई को लेकर कुछ सवाल भी हैं. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 268 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया, लेकिन इसका बड़ा हिस्सा एक बार मिलने वाली विशेष आय (One-Time Gain) से आया था.
ऑर्डर और प्रमोटर भरोसा बढ़ा रहे उम्मीदें
मार्च 2026 में कंपनी में प्रमोटर हिस्सेदारी 35% से बढ़कर 71% हो गई, जिसे पॉजेटिव संकेत माना जा रहा है. इसके अलावा कंपनी को 107 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर भी मिला है. पांच साल में स्टॉक में 3200% में अधिक की तेजी आई है.
निवेशकों के लिए क्या है संदेश?
Apollo Micro Systems और Sigma Advanced Systems दोनों ही भारत की बढ़ती डिफेंस सेक्टर की कहानी से जुड़े हुए हैं. Apollo का कारोबार ज्यादा मजबूत है, जबकि Sigma में जोखिम और संभावनाएं दोनों अधिक हैं.
यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus Share: अगले हफ्ते 40 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.