62% सस्ता मिल रहा आशीष कचोलिया का यह शेयर, 100% बढ़ा मुनाफा, कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो

Ashish Kacholia की हिस्सेदारी वाली Zaggle Prepaid Ocean Services का शेयर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 62 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. हालांकि, मार्च तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और गिरते शेयर भाव के चलते यह स्टॉक निवेशकों के रडार पर बना हुआ है.

आशीष कचोलिया Image Credit: @Tv9

Ashish Kacholia Portfolio: Ashish Kacholia की हिस्सेदारी वाली Zaggle Prepaid Ocean Services इन दिनों निवेशकों के बीच चर्चा में है. कंपनी का शेयर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 62 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. वहीं, मार्च तिमाही में कंपनी ने रेवेन्यू और मुनाफे दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की है, जो इसकी वित्तीय स्थिति को मजबूत दिखाता है. आशीष कचोलिया कंपनी में 2 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी रखते हैं. ऐसे में निवेशकों की नजर अब कंपनी के फंडामेंटल्स और आगे की ग्रोथ संभावनाओं पर बनी हुई है.

62% सस्ता मिल रहा शेयर

Zaggle Prepaid Ocean Services के शेयर ने 1 जनवरी 2025 को 591.90 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था. अपने लाइफटाइम हाई से कंपनी का शेयर लगभग 62 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. यानी, शेयर ऑल टाइम हाई से लगभग 62 फीसदी सस्ता मिल रहा है. गुरुवार को बाजार बंद होने तक इसका स्टॉक 227.08 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ.

आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी

तिमाहीकुल शेयरों की संख्याहिस्सेदारी (%)
मार्च 202630,03,3562.23%
दिसंबर 202530,03,3562.23%
सितंबर 202530,03,3562.24%
Source – Trendlyne

यह भी पढ़ें: डिविडेंड देने में दिग्गज है ये ऑटो स्टॉक, TVS से लेकर Hyundai Motor जैसे धुरंधर पीछे, शेयरों में भी बंपर तेजी

कंपनी के फंडामेंटल्स

कंपनी पर लगभग न के बराबर कर्ज है.

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप₹3,826 करोड़
P/E अनुपात (TTM)29.61
P/B अनुपात2.92
उद्योग P/E18.96
डेट-टू-इक्विटी0.01
ROE8.54%
EPS (TTM)9.61
डिविडेंड यील्ड0.00%
बुक वैल्यू97.53
फेस वैल्यू1
Source – Groww

कंपनी की वित्तीय सेहत

मार्च तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 17 फीसदी और मुनाफे में लगभग 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. रेवेन्यू बढ़कर 626 करोड़ रुपये, जबकि प्रॉफिट 40.60 करोड़ रुपये हो गया है. 2024 की तुलना में 2025 में कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रेवेन्यू में 69 फीसदी तो मुनाफे में लगभग 100 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

यह भी पढ़ें: 1000% मुनाफे के बाद रॉकेट हुआ शेयर, 5 दिन में 43% उछला स्टॉक, 50 देशों में फैला है कारोबार

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.