1000% मुनाफे के बाद रॉकेट हुआ शेयर, 5 दिन में 43% उछला स्टॉक, 50 देशों में फैला है कारोबार

स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी Camex Ltd के शेयरों में Q4 FY26 के शानदार नतीजों के बाद जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 1000 फीसदी बढ़ गया, जबकि रेवेन्यू और ऑपरेटिंग मार्जिन में भी मजबूत सुधार दर्ज हुआ.

Camex Ltd Share Image Credit: Canva/ Money9

Camex Ltd Share: स्पेशियलिटी केमिकल बनाने वाली Camex Ltd के शेयरों में लगातार दो दिन से 20 फीसदी का अपर सर्किट लग रहा है. गुरुवार को जबरदस्त तेजी बाद कंपनी के शेयर 42.48 रुपये पर कारोबार करते नजर आए. कंपनी ने Q4 FY26 में मजबूत मुनाफा और बेहतर ऑपरेशनल प्रदर्शन दिखाया, जिसके बाद शेयर लगातार अपर सर्किट पर पहुंच गया. दमदार वित्तीय प्रदर्शन की वजह से कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी दिख रहा है.

Q4 नतीजों ने बढ़ाया निवेशकों का भरोसा

कंपनी का रेवेन्यू Q4 FY26 में बढ़कर 41.47 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 37.2 करोड़ रुपये था. वहीं EBITDA भी बढ़कर 2.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. बेहतर मार्जिन और मजबूत बिजनेस प्रदर्शन के चलते कंपनी ने शानदार ग्रोथ दर्ज की.

नेट प्रॉफिट में करीब 1000% की छलांग

सबसे ज्यादा ध्यान कंपनी के मुनाफे ने खींचा. Q4 FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.81 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह केवल 15 लाख रुपये था. यानी कंपनी ने लगभग 987 फीसदी की जबरदस्त बढ़त दर्ज की. इसके साथ ही EPS (TTM) भी 3.18 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया.

तिमाही दर तिमाही भी दिखी मजबूत ग्रोथ

दिसंबर 2025 तिमाही की तुलना में भी कंपनी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा. रेवेन्यू में 13 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई, जबकि EBITDA में करीब 75 फीसदी का उछाल देखने को मिला. नेट प्रॉफिट भी 0.82 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.81 करोड़ रुपये हो गया.

पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी की कमाई बढ़ी

पूरे FY26 की बात करें तो कंपनी का कुल रेवेन्यू 150 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो FY25 में 134 करोड़ रुपये था. ऑपरेटिंग मार्जिन भी 3 फीसदी से बढ़कर 4 फीसदी हो गया. वहीं नेट प्रॉफिट 2 करोड़ रुपये से बढ़कर 3 करोड़ रुपये पहुंच गया.

शेयर का हाल

  • CMP – ₹42.48
  • 1 सप्ताह में – 43 फीसदी की तेजी
  • 1 साल में – 6.7 फीसदी का उछाल
  • 3 साल में – 71 फीसदी भागा
  • 5 साल में – 33 फीसदी तक रिटर्न

50 से ज्यादा देशों में कारोबार

1989 में स्थापित Camex Ltd अहमदाबाद स्थित कंपनी है, जो डाइस्टफ, टेक्सटाइल ऑक्सिलरीज और फाइबरग्लास प्रोडक्ट्स बनाती और एक्सपोर्ट करती है. कंपनी के प्रोडक्ट्स 50 से ज्यादा देशों में सप्लाई किए जाते हैं. Camective और Camezol सीरीज के जरिए कंपनी ग्लोबल स्पेशियलिटी केमिकल मार्केट में अपनी मजबूत मौजूदगी रखती है.

यह भी पढ़ें: डिविडेंड देने में दिग्गज है ये ऑटो स्टॉक, TVS से लेकर Hyundai Motor जैसे धुरंधर पीछे, शेयरों में भी बंपर तेजी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.