इस शेयर में आई गगनचुंबी रैली! Q1 नतीजों के बाद मिला बूस्ट, बनाया 52-वीक हाई; ब्रोकरेज ने भी बढ़ाया टारगेट

Ather Energy का नेट लॉस Q1FY27 में घटकर 51 करोड़ रुपये रह गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 178 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. कंपनी के ऑपरेशंस से रेवेन्यू में भी जोरदार ग्रोथ देखने को मिली. Q1 में रेवेन्यू सालाना आधार पर 89 फीसदी बढ़कर 1,217 करोड़ रुपये हो गया.

एथर एनर्जी Image Credit: money9

Ather Energy Share Price : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather Energy के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के Q1FY27 के बेहतर नतीजों के बाद शेयर 16 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1,500 रुपये के 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया. हालांकि, बाद में शेयर में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली. शेयर में यह तेजी कंपनी के मुनाफे में सुधार, रेवेन्यू में मजबूत ग्रोथ और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बढ़ती मांग के बीच आई है. Q1 के नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने Ather Energy पर अपना पॉजिटिव रुख बरकरार रखा है.

घाटा 178 करोड़ से घटकर 51 करोड़ रुपये

Ather Energy का नेट लॉस Q1FY27 में घटकर 51 करोड़ रुपये रह गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 178 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. कंपनी के ऑपरेशंस से रेवेन्यू में भी जोरदार ग्रोथ देखने को मिली. Q1 में रेवेन्यू सालाना आधार पर 89 फीसदी बढ़कर 1,217 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 645 करोड़ रुपये था. कंपनी के ऑपरेटिंग लॉस में भी तेज सुधार हुआ. यह पिछले साल के 134 करोड़ रुपये से घटकर सिर्फ 33 करोड़ रुपये रह गया.

दूसरी आय में भी बढ़ोतरी

सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शन, चार्जिंग, एक्सेसरीज, स्पेयर पार्ट्स और सर्विसेज से होने वाली आय का हिस्सा भी बढ़ा है. इन कारोबारों से कंपनी की आय अब ऑपरेटिंग रेवेन्यू का करीब 14 फीसदी हो गई है. पिछले वित्त वर्ष में यह हिस्सा 13 फीसदी था.

EV की मांग में तेज उछाल

Q1FY27 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग में अच्छी तेजी देखने को मिली. Vahan के आंकड़ों के मुताबिक, तिमाही के दौरान इंडस्ट्री रजिस्ट्रेशन सालाना आधार पर 68 फीसदी बढ़कर करीब 5.25 लाख यूनिट हो गए. Ather की बिक्री में भी इंडस्ट्री से ज्यादा तेजी देखने को मिली. कंपनी का Q1 वॉल्यूम सालाना आधार पर 81 फीसदी बढ़ा, जबकि इंडस्ट्री की ग्रोथ 68 फीसदी रही.

Nomura का टारगेट 1,714 रुपये

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Nomura ने भी Ather Energy पर Buy रेटिंग कायम रखी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,714 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक Q1 में कंपनी का EBITDA मार्जिन -2.7 फीसदी रहा, जबकि उसका अनुमान -5.6 फीसदी और Bloomberg का कंसेंसस अनुमान -7 फीसदी था. यानी कंपनी का मार्जिन प्रदर्शन उम्मीद से काफी बेहतर रहा. Q1 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 1,210 करोड़ रुपये रहा, जो Nomura के 1,180 करोड़ रुपये के अनुमान के आसपास है. Nomura का मानना है कि EV की मांग बहुत मजबूत है और भारत में EV की पहुंच अब एक अहम मोड़ पर है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी का आने वाला EL प्लेटफॉर्म उसके टोटल एड्रेसेबल मार्केट यानी TAM को करीब 2 गुना बढ़ा सकता है और लागत में भी अच्छी कमी ला सकता है. Nomura के मुताबिक, मार्जिन को लेकर जोखिम अब काफी हद तक पीछे छूट चुके हैं. ब्रोकरेज ने Ather Energy को EV टू-व्हीलर सेक्टर में अपना Top Pick बनाए रखा है.

Ather Energy Share का प्रदर्शन

Ather Energy का शेयर आज करीब 13.89 फीसदी की तेजी के साथ 1,449.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है. शेयर ने पिछले एक हफ्ते में करीब 19.31 फीसदी की तेजी दर्ज की है. पिछले एक तिमाही में शेयर करीब 55.05 फीसदी चढ़ा है, जबकि एक साल में इसमें करीब 317.36 फीसदी की जोरदार तेजी आई है.

इसे भी पढें- बाजार का स्टार बना ये शेयर! Q1 नतीजों के बाद निवेशकों ने जमकर की खरीदारी, लगा अपर सर्किट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.