Axis Group ने Q1 में ₹1706 करोड़ का लगाया दांव, Ather Energy समेत इन 4 कंपनियों में खरीदी हिस्सेदारी
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में Axis Group ने 1,706.4 करोड़ रुपये का नया निवेश करते हुए Ather Energy, TD Power Systems, Happy Forgings और Suprajit Engineering में नई हिस्सेदारी खरीदी है. Ather Energy में सबसे बड़ा 1,047 करोड़ रुपये का निवेश किया गया.

Axis Group Q1 Investment: Axis Group ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में 1,706.4 करोड़ रुपये का नया निवेश करते हुए Ather Energy, TD Power Systems, Happy Forgings और Suprajit Engineering में नई हिस्सेदारी खरीदी है. ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार, समूह ने ऐसे सेक्टर्स पर दांव लगाया है, जहां लंबी अवधि में बेहतर ग्रोथ की संभावना दिखाई दे रही है. TradeBrains की रिपोर्ट के मुताबिक, Axis Group की 125 सूचीबद्ध कंपनियों में हिस्सेदारी है. इन निवेशों का कुल मूल्य 1,05,229.7 करोड़ रुपये से अधिक है. ऐसे में Q1 FY27 के दौरान किए गए नए निवेश बाजार की नजर में अहम माने जा रहे हैं.
Ather Energy में सबसे बड़ा निवेश
Axis Group ने सबसे बड़ा निवेश Ather Energy Limited में किया. समूह ने 2.2 फीसदी नई हिस्सेदारी खरीदते हुए करीब 1,047.3 करोड़ रुपये का निवेश किया. इसके तहत 82.65 लाख शेयर खरीदे गए. जून 2026 तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 40.72 फीसदी, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की 16.23 फीसदी, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की 29.28 फीसदी और सार्वजनिक हिस्सेदारी 13.76 फीसदी थी.
Ather Energy भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल है. कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जानी जाती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर इंट्रा-डे में 0.75 फीसदी गिरकर 1,257 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.
TD Power Systems में 375 करोड़ रुपये का निवेश
Axis Group ने Axis Focused Fund Account के जरिए TD Power Systems Limited में 2.1 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी. इस निवेश की कुल कीमत करीब 375.3 करोड़ रुपये रही. इसके तहत 33.29 लाख शेयर खरीदे गए. जून 2026 तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 26.87 फीसदी, FII की 26.18 फीसदी, DII की 23.88 फीसदी और सार्वजनिक हिस्सेदारी 23.07 फीसदी थी.
TD Power Systems बिजली उत्पादन और औद्योगिक उपयोग के लिए AC जनरेटर और इलेक्ट्रिक मोटर्स बनाने वाली प्रमुख भारतीय कंपनी है. इसके उत्पाद 100 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं. शुक्रवार को कंपनी का शेयर इंट्रा-डे में 0.30 फीसदी गिरकर 1,123 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.
Happy Forgings में बढ़ाया दांव
Axis Group ने Axis Mutual Fund Trustee Limited और Axis Small Cap Fund के जरिए Happy Forgings Limited में 1.4 फीसदी नई हिस्सेदारी खरीदी. इस निवेश का मूल्य करीब 216.5 करोड़ रुपये रहा. इसके तहत 13.46 लाख शेयर खरीदे गए. जून 2026 तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 78.46 फीसदी, FII की 1.88 फीसदी, DII की 15.54 फीसदी और सार्वजनिक हिस्सेदारी 4.12 फीसदी थी.
Happy Forgings ऑटोमोबाइल और औद्योगिक सेक्टर के लिए फोर्ज्ड और प्रिसिजन-मशीन्ड कंपोनेंट्स का निर्माण करती है. कंपनी कई घरेलू और वैश्विक OEM को सप्लाई करती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर इंट्रा-डे में 2.15 फीसदी गिरकर 1,574 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.
Suprajit Engineering में भी खरीदी हिस्सेदारी
Axis Group ने Suprajit Engineering Limited में 1 फीसदी नई हिस्सेदारी खरीदी है. यह निवेश करीब 67.3 करोड़ रुपये का है, जिसके तहत 13.81 लाख शेयर खरीदे गए. जून 2026 तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 45.27 फीसदी, FII की 6.54 फीसदी, DII की 17.01 फीसदी और सार्वजनिक हिस्सेदारी 31.18 फीसदी थी.
Suprajit Engineering भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव कंट्रोल केबल निर्माता कंपनियों में से एक है. कंपनी OEM और आफ्टरमार्केट दोनों सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी रखती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर इंट्रा-डे में 0.19 फीसदी गिरकर 486 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.
यह भी पढ़ें: 27 जुलाई को IDBI Bank कर्मचारियों की भूख हड़ताल, प्राइवेटाइजेशन का करेंगे विरोध; नौकरी, पेंशन और आरक्षण पर जताई चिंता
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.