Airtel Q1 Results: 37% बढ़कर ₹8167 करोड़ हुआ मुनाफा; प्रति यूजर कमाई भी बढ़ी
भारती एयरटेल ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 37.3 फीसदी बढ़कर 8167 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 5948 करोड़ रुपये था. जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन रेवेन्यू 18.3 फीसदी बढ़कर 58539 करोड़ रुपये पहुंच गया.

भारती एयरटेल ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 37.3 फीसदी बढ़कर 8167 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5948 करोड़ रुपये था. कंपनी के कारोबार में भारत और अफ्रीका दोनों बाजारों से अच्छी ग्रोथ देखने को मिली. इस दौरान एयरटेल की आय में भी मजबूत बढ़ोतरी हुई. कंपनी का औसत प्रति यूजर रेवेन्यू भी बढ़ा है.
एयरटेल का मुनाफा 37 फीसदी बढ़ा
भारती एयरटेल का टैक्स के बाद मुनाफा जून तिमाही में 37.3 फीसदी बढ़कर 8167 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल जून तिमाही में कंपनी ने 5948 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. इस तरह एक साल में कंपनी के मुनाफे में 2219 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. कंपनी के अनुसार भारत और अफ्रीका कारोबार में मजबूत प्रदर्शन से मुनाफे को सहारा मिला.
कंपनी की इनकम 58539 करोड़ रुपये पहुंची
जून तिमाही में भारती एयरटेल का ऑपरेश से रेवेन्यू 18.3 फीसदी बढ़कर 58539 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 49462.6 करोड़ रुपये था. कंपनी के मुताबिक तिमाही आधार पर भी रेवेन्यू में 5.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. भारत और अफ्रीका कारोबार में मजबूत प्रदर्शन ने कंपनी की टोटल इनकम बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें- 54% भागेगा यह पावर स्टॉक! ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव, बोला-खरीदो; जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?
भारत और अफ्रीका कारोबार से मिली मजबूती
एयरटेल ने बताया कि जून तिमाही में भारत और अफ्रीका दोनों क्षेत्रों में कारोबार की ग्रोथ मजबूत रही. कंपनी के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर 18.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. तिमाही आधार पर रेवेन्यू 5.7 फीसदी बढ़ा. कंपनी के अनुसार दोनों प्रमुख बाजारों में कारोबार बढ़ने से कुल प्रदर्शन को मजबूती मिली. इससे कंपनी की इनकम और मुनाफे दोनों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली.
प्रति यूजर कमाई भी बढ़ी
एयरटेल के लिए औसत प्रति यूजर राजस्व यानी एआरपीयू में भी बढ़ोतरी हुई. जून तिमाही में एआरपीयू 5.6 फीसदी बढ़कर 264 रुपये हो गया. एक साल पहले इसी तिमाही में यह आंकड़ा 250 रुपये था. एआरपीयू में बढ़ोतरी का मतलब है कि कंपनी को हर ग्राहक से औसतन ज्यादा राजस्व मिला. टेलीकॉम कंपनियों के लिए यह आंकड़ा कारोबार की क्वालिटी समझने में अहम माना जाता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.