54% भागेगा यह पावर स्टॉक! ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव, बोला-खरीदो; जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?

कमजोर हाइड्रो जनरेशन के बावजूद Elara Capital ने SJVN पर अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 106 रुपये रखा है. 68.62 रुपये के मौजूदा भाव के मुकाबले 106 रुपये का टारगेट करीब 54.5 फीसदी की संभावित तेजी दिखाता है.

पावर स्टॉक्स Image Credit: freepik

Highlights

  • पावर कंपनी SJVN के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 106 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.
  • SJVN का Q1FY27 में रेवेन्यू सालाना आधार पर 52 फीसदी बढ़कर 1,390 करोड़ रुपये हो गया.
  • शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 32.36 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.

SJVN Share Price Target : पावर कंपनी SJVN के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 106 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. Elara Capital के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी Q1FY27 में कंपनी के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे. इसकी मुख्य वजह हाइड्रो पावर जनरेशन में गिरावट रही. अभी यह शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 32.36 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.

52 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू

SJVN का Q1FY27 में रेवेन्यू सालाना आधार पर 52 फीसदी बढ़कर 1,390 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, तिमाही आधार पर रेवेन्यू में करीब 7 फीसदी की गिरावट रही. कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़ा. ब्रोकरेज के मुताबिक हाइड्रो पावर से बिजली उत्पादन में तेज गिरावट ने तिमाही प्रदर्शन पर दबाव डाला.

हाइड्रो पावर जनरेशन में 41 फीसदी की गिरावट

Q1FY27 में SJVN का हाइड्रो पावर जनरेशन सालाना आधार पर 41 फीसदी घट गया. कंपनी के दो प्रमुख प्रोजेक्ट Nathpa Jhakri और Rampur से बिजली उत्पादन में क्रमश: 40 फीसदी और 41 फीसदी की गिरावट रही. Elara Capital के मुताबिक इसका मुख्य कारण कमजोर हाइड्रोलॉजी यानी जल उपलब्धता की स्थिति रही. पानी की उपलब्धता कम होने से हाइड्रो प्रोजेक्ट्स से बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ.

Buxar थर्मल प्लांट से मिली कुछ राहत

दूसरी ओर, Buxar थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जनरेशन में तिमाही आधार पर 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इससे कंपनी के थर्मल और रिन्यूएबल पोर्टफोलियो में हो रहे नुकसान को कुछ हद तक कम करने में मदद मिली.

4.2 GW की क्षमता, 3.9 GW प्रोजेक्ट निर्माणाधीन

SJVN की मौजूदा इंस्टॉल्ड पावर क्षमता करीब 4.2 GW है. इसके अलावा करीब 3.9 GW की क्षमता वाले प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं. कंपनी लगातार अपनी पावर क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है. हालांकि, कंपनी ने FY30 तक 25 GW की क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब इस लक्ष्य की समीक्षा की जा रही है. Elara Capital के मुताबिक रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स के टेंडर की धीमी रफ्तार और प्रोजेक्ट्स के अमल में आ रही चुनौतियों की वजह से इस लक्ष्य पर दोबारा विचार किया जा रहा है.

शेयर का प्रदर्शन

SJVN का शेयर मंगलवार को 68.62 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर में करीब 1.54 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि, पिछले एक तिमाही में शेयर 13.12 फीसदी गिर चुका है. वहीं, पिछले एक साल में इसमें करीब 25.70 फीसदी की गिरावट आई है. शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 32.36 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.

Elara Capital को 54 फीसदी से ज्यादा तेजी की उम्मीद

कमजोर हाइड्रो जनरेशन के बावजूद Elara Capital ने SJVN पर अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 106 रुपये रखा है. 68.62 रुपये के मौजूदा भाव के मुकाबले 106 रुपये का टारगेट करीब 54.5 फीसदी की संभावित तेजी दिखाता है.

इसे भी पढ़ें- Q1 में 547% उछला मुनाफा, शेयर में लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट, आशीष कचोलिया ने भी लगाया पैसा!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.