BSNL से बड़ी डील के बावजूद इस स्टॉक में आई बड़ी बिकवाली! 8% से ज्यादा टूटे शेयर; जानें पूरा मामला
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे BSNL ने Captive Non-Public Network (CNPN) Provider के रूप में कैटेगरी-III के तहत एम्पैनल किया है. इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच एक औपचारिक समझौता भी हो चुका है. इसके बावजूद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे शेयर दबाव में आ गया. शुरुआती कारोबार में शेयर 7.66 प्रतिशत गिरकर 19.42 रुपये पर कारोबार करता दिखा.

Blue Cloud Softech Solutions के शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 8 प्रतिशत तक टूट गए. कंपनी ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ एक अहम साझेदारी की घोषणा की है, लेकिन इसके बावजूद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे शेयर दबाव में आ गया. शुरुआती कारोबार में शेयर 8.9 प्रतिशत गिरकर 19.14 रुपये पर कारोबार करता दिखा.
BSNL ने CNPN प्रोवाइडर के तौर पर किया एम्पैनल
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे BSNL ने Captive Non-Public Network (CNPN) Provider के रूप में कैटेगरी-III के तहत एम्पैनल किया है. इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच एक औपचारिक समझौता भी हो चुका है. इस समझौते के तहत Blue Cloud Softech, BSNL के साथ मिलकर देशभर के एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए प्राइवेट नेटवर्क की प्लानिंग, डिजाइन, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग और मेंटेनेंस का काम करेगी. यह करार 60 महीने के लिए वैध रहेगा.
कारोबार की गारंटी नहीं
कंपनी ने साफ किया है कि यह एम्पैनलमेंट उसे BSNL के साथ एंटरप्राइज CNPN प्रोजेक्ट्स में भाग लेने का अधिकार देता है, लेकिन इससे किसी निश्चित ऑर्डर या रेवेन्यू की गारंटी नहीं मिलती. भविष्य में मिलने वाले प्रोजेक्ट्स के आधार पर ही इसका वित्तीय फायदा तय होगा.
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ेगा दायरा
Captive Non-Public Network (CNPN) को भारत के डिजिटल बदलाव का अहम हिस्सा माना जा रहा है. इसका इस्तेमाल इंडस्ट्री 4.0, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स ऑटोमेशन, मिशन क्रिटिकल कम्युनिकेशन और डिजिटल एंटरप्राइज जैसे क्षेत्रों में नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है.
इस एम्पैनलमेंट के बाद Blue Cloud Softech, BSNL के साथ मिलकर देशभर में एंटरप्राइज प्राइवेट नेटवर्क प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए पात्र होगी, जिससे प्राइवेट नेटवर्क सेगमेंट में उसकी मौजूदगी मजबूत होने की उम्मीद है.
मैनेजमेंट ने क्या कहा?
कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा कि BSNL द्वारा CNPN प्रोवाइडर के रूप में एम्पैनल किया जाना उसकी तकनीकी क्षमता और भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. कंपनी ने कहा कि वह BSNL और एंटरप्राइज ग्राहकों के साथ मिलकर सुरक्षित, भरोसेमंद और आधुनिक प्राइवेट नेटवर्क सॉल्यूशन उपलब्ध कराने के लिए उत्साहित है.
इसे भी पढ़ें- 52% CAGR से बढ़ रहा क्लाउड बिजनेस; 3 महीने से 61 फीसदी भागा ये शेयर, ऑर्डर बुक भी दमदार!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.