52% CAGR से बढ़ रहा क्लाउड बिजनेस; 3 महीने से 61 फीसदी भागा ये शेयर, ऑर्डर बुक भी दमदार!

हालांकि गुरुवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 2.81 प्रतिशत गिरकर 1,378.80 रुपये पर बंद हुआ, लेकिन लंबी अवधि में इसका प्रदर्शन मजबूत रहा है. पिछले तीन महीनों में शेयर ने करीब 61 प्रतिशत की तेजी दिखाई है, जबकि एक साल में इसमें करीब 27 प्रतिशत का उछाल आया है. वहीं, पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 4.86 प्रतिशत फिसला है.

लगातार भाग रहा ये शेयर! Image Credit: Canva

भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा लोकलाइजेशन जैसे ट्रेंड्स के चलते इस सेक्टर की कंपनियों को लगातार बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं. इसी कड़ी में Dynacons Systems & Solutions के शेयर निवेशकों के रडार पर हैं. कंपनी के मजबूत ऑर्डर बुक, बढ़ते क्लाउड बिजनेस और बड़े सरकारी ग्राहकों की वजह से इस पर बाजार की नजर बनी हुई है.

3,000 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक

कंपनी के मुताबिक, मई 2026 तक उसके पास करीब 3,000 करोड़ रुपये की कन्फर्म ऑर्डर बुक है, जबकि वित्त वर्ष 2026 में उसका कुल रेवेन्यू 1,424 करोड़ रुपये रहा. मैनेजमेंट का कहना है कि इन ऑर्डर्स को पूरा करने में औसतन 18 से 24 महीने लगते हैं. यानी वित्त वर्ष 2027 और 2028 के रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा पहले से ही सुरक्षित माना जा सकता है.

इसके अलावा कंपनी के पास करीब 5,100 करोड़ रुपये की सक्रिय बिड पाइपलाइन भी है. कंपनी का रिकॉर्ड बताता है कि वह अपनी बिड पाइपलाइन का करीब 30 प्रतिशत ऑर्डर में बदलने में सफल रहती है.

बड़े ग्राहकों से मिल रहे हैं प्रोजेक्ट

किसी भी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की मजबूती उसके ग्राहकों से भी समझी जा सकती है. वित्त वर्ष 2026 के दौरान Dynacons Systems & Solutions को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), एलआईसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब एंड सिंध बैंक और जम्मू एंड कश्मीर बैंक जैसे बड़े संस्थानों से प्रोजेक्ट मिले हैं.

क्लाउड बिजनेस बना ग्रोथ इंजन

कंपनी का डेटा सेंटर और क्लाउड बिजनेस पिछले कुछ वर्षों में 52 प्रतिशत की CAGR से बढ़ा है और अब यह कुल रेवेन्यू में करीब 34 प्रतिशत का योगदान देता है. मैनेजमेंट का मानना है कि आने वाले वर्षों में यही कारोबार सबसे तेज रफ्तार से बढ़ेगा. AI, हाइब्रिड क्लाउड और डेटा लोकलाइजेशन की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियां अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश बढ़ा रही हैं, जिसका फायदा Dynacons जैसी कंपनियों को मिल सकता है.

शेयर का प्रदर्शन

हालांकि गुरुवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 2.81 प्रतिशत गिरकर 1,378.80 रुपये पर बंद हुआ, लेकिन लंबी अवधि में इसका प्रदर्शन मजबूत रहा है. पिछले तीन महीनों में शेयर ने करीब 61 प्रतिशत की तेजी दिखाई है, जबकि एक साल में इसमें करीब 27 प्रतिशत का उछाल आया है. वहीं, पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 4.86 प्रतिशत फिसला है.

इसे भी पढ़ें- इस कंपनी पर आया बड़ा अपडेट! प्रमोटर ग्रुप ने बेचे 1.97 लाख शेयर, स्टॉक भी टूटा, जानें क्या है मामला?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.