रॉकेट बन गए Bluspring Ent के शेयर, अब खरीदें या नहीं?

हाल के महीनों में ब्लू स्प्रिंग एंटरप्राइजेज के शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. महज तीन महीनों के भीतर इस स्मॉल कैप कंपनी के शेयर में लगभग 125% की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक हो गया. इस तेजी के पीछे वेदांता समूह से मिले बड़े ऑर्डर एक प्रमुख वजह है.

कंपनी को वेदांता एल्युमीनियम से ₹1,437 करोड़ से अधिक का एक बड़ा ऑर्डर मिला है, जो इसकी सब्सिडियरी स्टैग एनर्जी सर्विसेज को 1215 मेगावाट के प्लांट के ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए दिया गया है. इसके अलावा, वेदांता पावर ने भी जून महीने में स्टैग एनर्जी सर्विसेज को दो और बड़े कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं—एक ₹1,219 करोड़ से अधिक का और दूसरा ₹406 करोड़ का—दोनों 5 साल की अवधि के लिए हैं.

Short Videos