₹20 वाला शेयर ₹40 पर पहुंचा, अब खरीदें या प्रॉफिट बुक करें?
वेदांता लिमिटेड के डीमर्जर के बाद 15 जून को चार नई कंपनियों के शेयर लिस्ट हुए. इनमें से वेदांता आयरन एंड स्टील ने सिर्फ़ 14 ट्रेडिंग सेशंस यानी लगभग दो हफ्तों में अपने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया, जिससे शेयर ₹20 से ₹40 पर पहुंच गया. यह 100% का शानदार रिटर्न है. हालांकि, 3 जुलाई को वेदांता आयरन एंड स्टील, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता पावर में शुरुआती कारोबार में 8-9% की गिरावट देखी गई. विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट सिर्फ़ मुनाफ़ावसूली या तकनीकी सुधार है, फंडामेंटल में कोई बदलाव नहीं है. वेदांता आयरन एंड स्टील में तेज़ी के कई कारण हैं, जिनमें डीमर्जर के बाद वैल्यू अनलॉकिंग, कम फ्री फ़्लोट और स्टील सेक्टर को लेकर सकारात्मक नज़रिया शामिल है.
More Videos
Stock Market Scam Explained | Pump & Dump क्या है? SEBI ने क्यों की बड़ी कार्रवाई?
Bajaj Housing, Union Bank, Gland Pharma, Sun Pharma, PB Fintech, Delhivery, JTL Ind में क्या करें?
YES Bank, BPCL, CDSL, VISL, VPL, Marico, Ujjivan SFB, Laxmi Dental, Denta Water में क्या करें?
