Stock Market Scam Explained | Pump & Dump क्या है? SEBI ने क्यों की बड़ी कार्रवाई?
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शेयर बाजार में हुए बड़े ‘पंप एंड डंप’ घोटाले पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 221 लोगों और संस्थाओं पर 7 साल तक बाजार में कारोबार करने पर रोक लगा दी है. इस मामले का मुख्य आरोपी हनीफ शेख बताया गया है, जिस पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही उससे करीब 143.79 करोड़ रुपये की कथित अवैध कमाई 12% सालाना ब्याज के साथ वापस जमा कराने का आदेश दिया गया है. सेबी की जांच में सामने आया कि 2017 से 2020 के बीच कुछ लोगों ने मिलकर पांच कंपनियों के शेयरों की कीमत कृत्रिम रूप से बढ़ाई और बाद में ऊंचे दाम पर शेयर बेचकर भारी मुनाफा कमाया, जबकि आम निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा.
More Videos
Bandhan Bank, Vedanta, Hind Zinc समेत इन 8 स्टॉक्स में क्या करें? खरीदें, बेचें या होल्ड करें; जानें एक्सपर्ट की राय
JSW Infra, Ola Electric, HDFC Bk, Kotak Bk, FCL, SSWL, Prime Focus, Baazar Style शेयर में क्या करें?
NSE और BSE में फंस गया पैसा तो अब क्या करें? मार्केट एक्सपर्ट्स से जानें क्या है गिरावट की वजह?
