VAML vs Adani Group : वेदांता का धंधा बिगाड़ने के लिए क्या है अदाणी का $11.5 अरब का मेगा प्लान?
वेदांता के डीमर्जर के बाद उसके एल्युमिनियम कारोबार वीएमएल (VML) की लिस्टिंग को अभी दो सप्ताह ही हुए हैं, लेकिन इसी बीच अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने ओडिशा में करीब 11.5 अरब डॉलर के बड़े एल्युमिनियम प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है. दोनों कंपनियां 50-50 साझेदारी में एक इंटीग्रेटेड एल्युमिनियम वैल्यू चेन विकसित करेंगी, जिसमें 40 लाख टन क्षमता की एलुमिना रिफाइनरी, 20 लाख टन क्षमता का एल्युमिनियम स्मेल्टर, कैप्टिव पावर प्लांट और डाउनस्ट्रीम एल्युमिनियम पार्क शामिल होगा. इस परियोजना से करीब 53,500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है और इससे देश की एल्युमिनियम उत्पादन क्षमता में लगभग 50% तक बढ़ोतरी हो सकती है. भारत में इलेक्ट्रिक वाहन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी, डिफेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियां इस क्षेत्र में बड़े निवेश कर रही हैं.
