फाइनेंस कंपनी का निवेशकों को तोहफा, 1 पर 4 बोनस शेयर देगी फ्री, चेक करें रिकॉर्ड डेट

LKP Finance Limited ने शेयरधारकों बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय भी की गई है. कंपनी के इस ऐलान के बाद शेयर में तेजी दिखी और यह 985 रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से करीब 2.33% ज्यादा है.

LKP Finance Limited Bonus Share Image Credit: Freepik

Bonus Share: फाइनेंस कंपनी LKP Finance Limited ने निवेशकों को तोहफा दिया है. कंपनी के बोर्ड ने बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. प्रस्ताव को पोस्टल बैलेट के जरिए शेयरधारकों की भी मंजूरी मिल चुकी है. इसके तहत शेयरधारकों को 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी किया जाएगा.

कंपनी के मुताबिक निवेशकों को हर 1 शेयर पर 4 नए बोनस शेयर फ्री मिलेंगे. सभी शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये होगा और ये फुली पेड-अप होंगे.

क्‍या है रिकॉर्ड डेट?

SEBI नियमों के तहत कंपनी ने 6 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है. इसी दिन यह तय होगा कि कौन-कौन से शेयरधारक बोनस पाने के पात्र होंगे. बोनस शेयरों का डिम्ड अलॉटमेंट 9 मार्च 2026 को माना जाएगा.

कितने शेयर होंगे जारी?

कंपनी को BSE Limited से इन-प्रिंसिपल अप्रूवल भी मिल चुका है. इसके तहत कुल 6,14,46,600 नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. सभी बोनस शेयर डीमैट फॉर्म में निवेशकों के खातों में क्रेडिट होंगे.

यह भी पढ़ें: NSE का बड़ा फैसला! 4 शेयरों में F&O ट्रेडिंग होगी बंद, SEBI के नए नियमों का दिखा असर

शेयर में दिखी तेजी

23 फरवरी 2026 को दोपहर तक LKP Finance का शेयर BSE पर 985 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. यह अपने पिछले क्लोज 962.60 रुपये से 2.33% ऊपर था. बाद में ये उछलकर 994 रुपये के अपने इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया था.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

घाटे से मुनाफे में आई ये छुटकू कंपनी, रेवेन्‍यू 24% उछला, कर्ज भी ना के बराबर, 15 रुपये से सस्‍ता शेयर बना रॉकेट

टेक्सटाइल शेयरों में भारी गिरावट, जानें क्यों लहूलुहान हुआ सेक्टर, एक ऑर्डर से सारे दिग्गज लुढ़के

₹12 लाख करोड़ के इंफ्रा खर्च का फायदा, कैपिटल गुड्स सेक्टर में खुल सकते हैं मौके; इन 2 स्टॉक्स का खुल सकता है जैकपॉट!

शुरुआती कारोबार में 200 अंक टूटा Nifty, 700 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स, 3% टूटे इंफोसिस-टीसीएस जैसे IT शेयर

12 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही हीरे की तरह चमका ये छुटकू स्‍टॉक, 8% उछला, शेयर का भाव ₹30 से भी कम

कोचीन शिपयार्ड का विदेशी दांव, इस कंपनी के साथ 5000 करोड़ की डील पर नजर, साथ मिलकर बनाएंगे जहाज