Airtel शेयर खरीदें या बेचें? Q4 रिजल्ट के बाद शेयरों में बंपर तेजी, जानिए ब्रोकरेज की क्या है राय?
दूसरी ओर ब्रोकरेज फर्म Emkay ने स्टॉक पर अपनी Reduce रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस को 2,000 रुपये से घटाकर 1,900 रुपये कर दिया है. 15 मई के कारोबार के दौरान शेयर 1.61 प्रतिशत चढ़कर 1,913.9 रुपये पर पहुंच गया. पिछले एक सप्ताह में स्टॉक में 4.78 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है.

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel के शेयर शुक्रवार को मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे. मजबूत तिमाही प्रदर्शन और ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के बाद निवेशकों की नजर स्टॉक पर बनी हुई है. 15 मई के कारोबार के दौरान शेयर 1.61 प्रतिशत चढ़कर 1,913.9 रुपये पर पहुंच गया. पिछले एक सप्ताह में स्टॉक में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है, हालांकि पिछले तीन महीनों में इसमें 4.53 प्रतिशत की गिरावट रही है. कंपनी का पीई रेशियो फिलहाल 41.58 है.
PL Capital ने बनाए रखा Buy रेटिंग
- ब्रोकरेज हाउस PL Capital ने Bharti Airtel पर अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज के मुताबिक Q4FY26 में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा और भारत के साथ-साथ अफ्रीका बिजनेस ने भी अच्छी ग्रोथ दिखाई. भारत में मोबाइल ARPU सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 257 रुपये पहुंच गया, जबकि ग्राहक जोड़ने की रफ्तार भी मजबूत रही. कंपनी ने तिमाही के दौरान 47 लाख नए ग्राहक जोड़े.
- ब्रोकरेज के अनुसार मोबाइल रेवेन्यू में 8.3 प्रतिशत और EBITDA में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई. होम सर्विसेज कारोबार में भी शानदार प्रदर्शन रहा, जहां रेवेन्यू और EBITDA क्रमश: 37.3 प्रतिशत और 38.2 प्रतिशत बढ़े. हालांकि डिजिटल टीवी कारोबार में दबाव बना रहा और इस सेगमेंट में रेवेन्यू और EBITDA में गिरावट दर्ज हुई.
- PL Capital ने कहा कि कंपनी प्रीमियम प्लान, पोस्टपेड ग्राहकों की संख्या बढ़ाने और ग्रामीण नेटवर्क विस्तार के जरिए ARPU बढ़ाने पर फोकस कर रही है. अफ्रीका कारोबार को लेकर भी मैनेजमेंट काफी आशावादी है. ब्रोकरेज ने शेयर पर Buy रेटिंग रखते हुए टारगेट प्राइस घटाकर 2,216 रुपये किया है, जो पहले 2,266 रुपये था.
Emkay ने दी Reduce रेटिंग
वहीं दूसरी ओर ब्रोकरेज फर्म Emkay ने स्टॉक पर अपनी Reduce रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस को 2,000 रुपये से घटाकर 1,900 रुपये कर दिया है.
कंपनी का फोकस ग्रोथ और प्रीमियमाइजेशन पर
Bharti Airtel लगातार अपने प्रीमियम ग्राहक आधार को मजबूत करने में जुटी है. कंपनी बंडल ऑफरिंग, पोस्टपेड यूजर बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार पर जोर दे रही है. इसके अलावा अफ्रीका कारोबार को भविष्य की बड़ी ग्रोथ कहानी के तौर पर देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- इस फार्मा शेयर पर Emkay बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस, वहीं Elara ने घटाई रेटिंग, जानें कहां जाएगा स्टॉक?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.