ईरान-अमेरिका वॉर के बीच डिफेंस शेयरों में मौका कहां?
वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ती टकराव की आशंकाओं के बीच भारतीय शेयर बाजार में डिफेंस और शिपिंग सेक्टर के कई स्टॉक्स चर्चा में हैं. Money9 के इस खास सेगमेंट “Buzzing Stocks” में मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन ने कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों पर अपनी रणनीति और टारगेट साझा किए हैं. चर्चा में HAL, Mazagon Dock, Data Patterns, GRSE, DCX Systems, Cochin Shipyard, RIL, DLF और PB Fintech जैसे स्टॉक्स शामिल हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक तनाव के माहौल में डिफेंस कंपनियों को नए ऑर्डर मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे इस सेक्टर के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती है.
इसी कारण HAL, Mazagon Dock और GRSE जैसे डिफेंस स्टॉक्स पर बाजार की खास नजर बनी हुई है. वहीं कुछ आईटी और टेक्नोलॉजी से जुड़े स्टॉक्स जैसे Data Patterns और DCX Systems में भी ट्रेडिंग के अवसर बनते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में यह भी बताया गया है कि किन शेयरों में अभी एंट्री का मौका बन सकता है, किन स्टॉक्स में टारगेट क्या हो सकता है और किन कंपनियों से फिलहाल दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा.
More Videos
Syngene International, Pondy Oxides and Chemicals, Schneider Electric Infr शेयर में क्या करें?
ITC, Godfrey Phillips, Maruti, Ultratech Cement, Grasim, Adani Enterprises शेयर में बेहतर कौन?
Vodafone Idea AGR Relief : Vi Share भरेंगे फर्राटा, Airtel Jio पर आफत!
