Adani से लेकर Laurus Labs तक, इन 3 शेयरों में आएगी तेजी; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट, जानें क्या है इन कंपनियों में खास
Choice Broking ने शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए Godrej Consumer Products Limited, Adani Energy Solutions Ltd और Laurus Labs Ltd पर Buy की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक तीनों शेयरों में मजबूत बुलिश पैटर्न, RSI और EMA जैसे टेक्निकल संकेत तेजी की ओर इशारा कर रहे हैं.

Buy Call: अगर आप शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए मजबूत टेक्निकल सेटअप वाले स्टॉक्स की तलाश कर रहे हैं, तो Choice Broking ने तीन शेयरों पर Buy की सलाह दी है. ब्रोकरेज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट Hitesh Tailor के अनुसार, Godrej Consumer Products Limited, Adani Energy Solutions Ltd और Laurus Labs Ltd के चार्ट पर मजबूत बुलिश पैटर्न बन रहे हैं. इन शेयरों में ब्रेकआउट के बाद खरीदारी की सलाह दी गई है. हालांकि, निवेशकों और ट्रेडर्स को तय किए गए स्टॉप लॉस का सख्ती से पालन करने की सलाह भी दी गई है.
Godrej Consumer Products Limited
ब्रोकरेज के मुताबिक, Godrej Consumer Products Limited ने इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर्स पैटर्न से मजबूत ब्रेकआउट दिया है. यह पैटर्न आमतौर पर ट्रेंड रिवर्सल और नई तेजी का संकेत माना जाता है. स्टॉक में ऊंचे स्तरों पर खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे मौजूदा तेजी को मजबूती मिल रही है.
स्टॉक का RSI 63.24 पर है, जो 50 के स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है. इसे मजबूत बुलिश मोमेंटम का संकेत माना जाता है. इस टेक्निकल सेटअप के आधार पर ब्रोकरेज ने 1,139 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 1,025 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,175 रुपये का टारगेट दिया गया है.
Adani Energy Solutions Ltd
Adani Energy Solutions Ltd ने सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है, जो मौजूदा अपट्रेंड के जारी रहने का संकेत देता है. ब्रोकरेज का कहना है कि स्टॉक सभी प्रमुख EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे अलग-अलग टाइमफ्रेम पर इसकी मजबूती दिखाई दे रही है.
स्टॉक का RSI 61.63 पर बना हुआ है, जो तेजी के पक्ष में मजबूत मोमेंटम को दिखाता है. ब्रोकरेज ने 1,557 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 1,475 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,700 रुपये का टारगेट तय किया गया है.
Laurus Labs Ltd
Laurus Labs Ltd ने बुलिश फ्लैग पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है, जिसे तेजी के जारी रहने का सकारात्मक संकेत माना जाता है. हाल के उच्च स्तरों के पास स्टॉक ने मजबूत बुलिश कंटिन्यूएशन कैंडलस्टिक भी बनाई है, जिससे खरीदारों की सक्रियता बढ़ने के संकेत मिलते हैं.
इसके अलावा, स्टॉक सभी प्रमुख EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो मजबूत ट्रेंड को दिखाती है. स्टॉक का RSI 70.22 पर है, जो मजबूत बुलिश मोमेंटम की ओर इशारा करता है. ब्रोकरेज ने 1,528 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 1,455 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,660 रुपये का टारगेट दिया गया है.
इन 3 Stocks के लिए ब्रोकरेज की सलाह
| Stock | Buy | Stop Loss | Target |
|---|---|---|---|
| Godrej Consumer Products Limited | 1,139 रुपये | 1,025 रुपये | 1,175 रुपये |
| Adani Energy Solutions Ltd | 1,557 रुपये | 1,475 रुपये | 1,700 रुपये |
| Laurus Labs Ltd | 1,528 रुपये | 1,455 रुपये | 1,660 रुपये |
यह भी पढ़ें: Nifty Outlook July 3: 24200 के ऊपर निकलते ही बाजार में आ सकती है नई तेजी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.