Parle-G और Melody चॉकलेट बनाने वाली कंपनी लाने वाली है IPO, इन बैंकों को मिली बड़ी जिम्मेदारी; $1 बिलियन पर नजर
Parle-G और Melody जैसे लोकप्रिय ब्रांड बनाने वाली Parle Products अगले साल 1 बिलियन डॉलर से अधिक का IPO ला सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 10.5 बिलियन डॉलर से अधिक के वैल्यूएशन का लक्ष्य लेकर शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है.
Parle Products IPO: Parle-G बिस्किट और Melody चॉकलेट जैसे प्रोडक्ट बनाने वाली देश की दिग्गज FMCG कंपनी Parle Products अगले साल एक मेगा IPO लाने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 1 बिलियन डॉलर (करीब 9,530 करोड़ रुपये) से अधिक का IPO ला सकती है. इसके साथ ही कंपनी का लक्ष्य 10.5 बिलियन डॉलर (1 लाख करोड़ रुपये से अधिक) के वैल्यूएशन पर शेयर बाजार में उतरने का है.
रिपोर्ट के अनुसार, Parle Products ने Kotak Mahindra Capital, Axis Capital और HSBC Securities को फिलहाल इस प्रस्तावित IPO के सलाहकार के रूप में चुना है. सूत्रों का कहना है कि कंपनी एक चौथे इनवेस्टमेंट बैंक को भी इसमें शामिल करने पर विचार कर रही है और इस संबंध में बातचीत जारी है.
अगले साल आ सकता है IPO
Moneycontrol ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि फिलहाल यह प्रक्रिया शुरुआती चरण में है और अंतिम फैसला अभी लिया जाना बाकी है. बाजार की परिस्थितियों के आधार पर IPO का आकार और वैल्यूएशन बदल भी सकता है. इसके बावजूद, कंपनी का लक्ष्य 1 बिलियन डॉलर से अधिक का इश्यू लाने और 10.5 बिलियन डॉलर से अधिक के वैल्यूएशन पर लिस्ट होने का है. यदि यह योजना तय समय पर आगे बढ़ती है, तो यह हाल के वर्षों के सबसे बड़े भारतीय FMCG IPO में से एक हो सकता है.
भारत की सबसे वैल्यूएबल Unlisted कंपनियों में शामिल
2025 Burgundy Private Hurun India 500 रिपोर्ट के मुताबिक, Parle Products करीब 75,420 करोड़ रुपये के अनुमानित वैल्यूएशन के साथ भारत की सातवीं सबसे वैल्यूएबल Unlisted कंपनी थी. तुलना करें तो Britannia Industries का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2 जुलाई के कारोबार के अंत तक करीब 1,29,449 करोड़ रुपये था.
1929 में हुई थी शुरुआत
मुंबई के विले पार्ले में वर्ष 1929 में स्थापित Parle Products भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में से एक है. कंपनी के पोर्टफोलियो में Parle-G, KrackJack, Monaco, Hide & Seek, Melody, Mango Bite और Poppins जैसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल हैं. बिस्किट और कन्फेक्शनरी के अलावा कंपनी Cake, Rusk, Atta और Breakfast Cereals जैसे सेगमेंट में भी मौजूद है.
यह भी पढ़ें: Adani से लेकर Laurus Labs तक, इन 3 शेयरों में आएगी तेजी; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट, जानें क्या है इन कंपनियों में खास
Latest Stories
₹1000 करोड़ का IPO ला रही है डायपर बनाने वाली कंपनी, फाइल किए ड्राफ्ट पेपर्स; जानें पूरी डिटेल
Vishal Mega Mart को टक्कर देने आ रही Ratnadeep Retail! DRHP किया दाखिल; ₹400 करोड़ से अधिक जुटाएगी कंपनी
बीयर बनाने वाली कंपनी Carlsberg लाएगी IPO, $700 मिलियन जुटाने का प्लान; फाइल किए ड्राफ्ट पेपर्स
