Vishal Mega Mart को टक्कर देने आ रही Ratnadeep Retail! DRHP किया दाखिल; ₹400 करोड़ से अधिक जुटाएगी कंपनी
दक्षिण भारत की प्रमुख फूड और ग्रॉसरी रिटेल चेन Ratnadeep Retail ने शेयर बाजार में उतरने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अपने आईपीओ (IPO) के लिए सेबी के पास DRHP दाखिल किया है. इस इश्यू के जरिए कंपनी 400 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी, जबकि प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए भी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.
Ratnadeep Retail Limited IPO : दक्षिण भारत की प्रमुख फूड और ग्रॉसरी रिटेल चेन Ratnadeep Retail Limited ने शेयर बाजार में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी नए स्टोर खोलने, कर्ज घटाने और कारोबार का विस्तार करने के लिए पूंजी जुटाना चाहती है.
400 करोड़ रुपये के नए शेयर होंगे जारी, प्रमोटर भी बेचेंगे हिस्सेदारी
प्रस्तावित आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटर संदीप अग्रवाल, मनीष भार्तिया, मितेश भार्तिया, यश अग्रवाल और कविता अग्रवाल करीब 1.49 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे. यानी इस हिस्से से मिलने वाली राशि कंपनी को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाले प्रमोटरों को मिलेगी.
IPO के पैसों का क्या करेगी कंपनी?
आईपीओ से जुटाई गई राशि में से 260 करोड़ रुपये का इस्तेमाल Ratnadeep और National Mart ब्रांड के तहत नए स्टोर खोलने में किया जाएगा. वहीं, 40 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने पर खर्च होंगे और बची हुई राशि सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल की जाएगी. कंपनी जरूरत पड़ने पर आईपीओ से पहले 80 करोड़ रुपये तक का प्री-आईपीओ प्लेसमेंट भी कर सकती है. ऐसा होने पर फ्रेश इश्यू का आकार उतनी ही राशि से कम हो जाएगा.
तीन राज्यों में 190 स्टोर
हैदराबाद स्थित रत्नदीप रिटेल का कारोबार मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में फैला हुआ है. 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास 190 स्टोर थे. इनमें Ratnadeep – Mindful Living, Ratnadeep Select और National Mart जैसे फॉर्मेट शामिल हैं. कंपनी अपने स्टोर्स पर 30,000 से अधिक SKU (स्टॉक कीपिंग यूनिट) के तहत ताजा फल-सब्जियां, एफएमसीजी उत्पाद, किराना, घरेलू सामान बेचती है.
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
वित्त वर्ष 2025-26 में रत्नदीप रिटेल की ऑपरेटिंग रेवेन्यू 2,223 करोड़ रुपये रही, जबकि कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) लगभग 37 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक, शेयर बाजार में कंपनी की तुलना Avenue Supermarts, Vishal Mega Mart, Spencers Retail और Trent जैसी लिस्टेड कंपनियों से है. इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर Motilal Oswal Investment Advisors, Axis Capital और DAM Capital Advisors हैं.
यह भी पढ़ें: IPO खुलने से पहले GMP ने बढ़ाई धूम, ₹99 के शेयर पर ₹67,200 तक लिस्टिंग गेन; निवेश के लिए चाहिए कितनी रकम?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बीयर बनाने वाली कंपनी Carlsberg लाएगी IPO, $700 मिलियन जुटाने का प्लान; फाइल किए ड्राफ्ट पेपर्स
Kratikal Tech IPO: ₹135 के शेयर पर ₹80 हजार तक का मुनाफा! दमदार GMP, निवेश का अंतिम मौका आज
IPO लाएगी ShareChat की पैरेंट कंपनी! 150 मिलियन यूजर्स और बढ़ते मुनाफे के दम पर ₹3800 करोड़ जुटाने का प्लान
