Closing Bell: 3 दिन बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 900 अंक चढ़कर और निफ्टी 24750 के ऊपर हुआ बंद, Adani Ports-RIL में जबरदस्त तेजी

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी रही और 3 दिन बाद BSE Sensex व Nifty 50 मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 899 अंक उछलकर 80,015 पर और निफ्टी 285 अंक चढ़कर 24,765 पर बंद हुआ. दिनभर बाजार में खरीदारी का माहौल देखने को मिला. आइये जानते हैं कि बाजार में तेजी क्यों आई?

शेयर मार्केट Image Credit: Canva & AI

Closing Bell: अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी युद्ध के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली और 3 दिन बाद प्रमुख इंडेक्स BSE Sensex और Nifty 50 मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए. दिनभर बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा, जिससे सेंसेक्स करीब 900 अंक उछलकर अहम स्तर के ऊपर पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 24,700 के पार बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स आज 899.71 अंक यानी 1.14% की तेजी के साथ 80,015.90 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 79,530.48 पर खुला और दिन में 80,303.83 का ऊपरी स्तर छुआ, जबकि 79,201.69 इसका निचला स्तर रहा. पिछले सत्र में यह 79,116.19 पर बंद हुआ था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 285.40 अंक यानी 1.17% की बढ़त के साथ 24,765.90 पर बंद हुआ. कारोबार की शुरुआत में निफ्टी 24,615.95 पर खुला और दिन के दौरान 24,854.20 का उच्च स्तर छुआ, जबकि 24,529.40 इसका निचला स्तर रहा.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

Adani Ports करीब 4.5%, LTIMindtree करीब 3.9%, NTPC करीब 3.3% और Reliance Industries करीब 3.2% की तेजी के साथ बंद हुए. इसके अलावा Bharat Electronics Limited, IndiGo, Mahindra & Mahindra और Power Grid Corporation of India के शेयरों में भी 2-3% तक की बढ़त दर्ज की गई.

क्या बोले एक्सपर्ट

जियोजित इन्वेस्टमेंट के विनोद नायर ने कहा कि आज की तेजी को लेकर कहा कि वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन लार्जकैप शेयरों से बेहतर रहा. निवेशकों का भरोसा उस समय और मजबूत हुआ जब अमेरिका के डिप्टी सेक्रेटरी की टिप्पणी सामने आई कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द पूरी होने के करीब है.

उन्होंने कहा कि हाल की गिरावट के बाद मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और ऑटो सेक्टर में वैल्यू खरीदारी भी देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर आईटी सेक्टर के शेयरों में गिरावट का रुख जारी रहा, जिसकी एक वजह भारतीय रुपये की मजबूती भी रही.

नायर के मुताबिक, सत्र के अंत में बाजार की तेजी और मजबूत हो गई, जब यह खबर सामने आई कि ईरान ने शर्तों के साथ अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने का प्रस्ताव दिया है. इससे अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कम होने की उम्मीद बढ़ी, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट बेहतर हुआ.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

सरकार ने अप्रूव किया कवच का बड़ा प्रोजेक्ट, RailTel और HBL समेत इन 4 शेयरों पर रखें नजर; मजबूत है ऑर्डर बुक

AIF स्कीम्स शुरू करने के प्रोसेस में आएगी तेजी, सेबी ने पेश किया नया फ्रेमवर्क; जानें- क्या होगा फायदा

रेवेन्यू दोगुना, प्रॉफिट में उछाल… फिर भी निवेशक क्यों बेच रहे हैं Waaree Energies? एक दिन में 11% टूटा; ये है असली वजह

₹15 से कम के इस फार्मा स्टॉक पर FII और DII फिदा, 300% कैपेसिटी एक्सपेंशन का बनाया प्लान; निवेशक रखें नजर

भारत का शिपबिल्डिंग सेक्टर पकड़ेगा रफ्तार! इन 4 कंपनियों में दिख रहा दम; मजबूत है ऑर्डर बुक

Closing Bell: निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 583 अंक गिरकर बंद, निवेशकों के 5 लाख करोड़ खाक; इन शेयरों ने बिगाड़ा माहौल