Closing Bell: सेंसेक्स 876 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 22900 के नीचे; PSU बैंकों ने गिरावट में भी दिखाया दम

Closing Bell: 19 अक्टूबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स की लगातार दो दिनों की तेजी थम गई और बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी 22,900 के स्तर से नीचे आ गया. भू-राजनीतिक तनाव का असर अभी भी बाजार के नजरिए पर बना हुआ है.

शेयर बाजार Image Credit:

Closing Bell: सोमवार को उतार-चढ़ाव भरी शुरुआत के बाद भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बुरी तरह टूट गए. सेंसेक्स और निफ्टी में अस्थिर हलचल के बीच और गिरावट देखने को मिली. 19 अक्टूबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स की लगातार दो दिनों की तेजी थम गई और बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी 22,900 के स्तर से नीचे आ गया.

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 876.37 अंक या 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 73,852.90 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 257.20 अंक या 1.11 फीसदी गिरकर 22,888.95 पर आ गया. इस दौरान लगभग 1163 शेयरों में तेजी आई, 2925 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, और 181 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट और इंफोसिस शामिल थे. वहीं, तेजी दिखाने वाले शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील, आयशर मोटर्स, एसबीआई, अडानी पोर्ट्स और ओएनजीसी शामिल रहे

सेक्टोरल इंडेक्स

पीएसयू बैंक (2.5% की तेजी) को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए. इनमें एफएमसीजी इंडेक्स में 1.2 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.8 फीसदी की गिरावट आई.

सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स ने बाजार की बिकवाली के बावजूद 2.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की. वहीं, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.85 फीसदी की गिरावट आई. इसके बाद निफ्टी FMCG (1.44 फीसदी नीचे) और निफ्टी IT (1.28 प्रतिशत फीसदी) रहे.

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.9 फीसदी और स्मॉलकैप फीसदी में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

कच्चे तेल की ऊंची कीमतें

ब्रेंट क्रूड 1.5 फीसदी गिरकर 108.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 0.6 फीसदी गिरकर 100.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. सोमवार को आई गिरावट के बावजूद, कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहीं. भू-राजनीतिक तनाव का असर अभी भी बाजार के नजरिए पर बना हुआ है.

5 लाख करोड़ रुपये खाक

सेंसेक्स करीब 900 अंक गिरकर 73,853 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 250 पॉइंट से ज्यादा गिरकर 22,900 के लेवल से नीचे बंद हुआ. इस बिकवाली से BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों के टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन से करीब 5 लाख करोड़ रुपये कम हो गए, जिससे यह 468 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया.

यह भी पढ़ें: क्या इस दिवाली भी बदलेगा ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ का समय? स्टॉक ब्रोकर्स ने की दोपहर में स्लॉट की मांग