कैंसर होने पर 10 साल तक मंथली इनकम, LIC के नए Cancer Cover प्लान के ये हैं फायदे
LIC ने कस्टमर्स के लिए नया कैंसर कवर प्लान लॉन्च कर दिया है, ये एक प्योर रिस्क हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है. ये प्लान आज 19 अक्टूबर से खरीदने के लिए उपलब्ध है, इस प्लान के साथ 1 फीसदी का मंथली इनकम बेनिफिट समेत कई फायदे मिलते हैं.
Highlights
- LIC ने लॉन्च किया नया कैंसर कवर प्लान.
- शुरुआती और गंभीर स्टेज पर वित्तीय सुरक्षा.
- ये एक प्योर रिस्क हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है.
LIC Cancer Cover Plan 908: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने आज सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को नए कैंसर कवर प्लान को कस्टमर्स के लिए लॉन्च कर दिया है. इस प्लान को आज से खरीद सकते हैं, ये प्लान पॉलिसीहोल्डर को कैंसर पता चलने पर शुरुआती स्टेज और बाद के स्टेज में फाइनेंशियल प्रोटेक्शन देगा. कैंसर से जुड़े मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, इसी को देखते हुए एलआईसी ने इस नए प्लान को ग्राहकों के लिए उतारा है.
LIC का न्यू कैंसर कवर एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग, नॉन-लिंक्ड, इंडिविजुअल हेल्थ और प्योर रिस्क प्लान है. यह खास अर्ली-स्टेज और मेजर-स्टेज के कैंसर के डायग्नोसिस पर फिक्स्ड फाइनेंशियल बेनिफिट देता है, भले ही इंश्योर्ड व्यक्ति के इलाज का असल खर्च कुछ भी हो.
LIC New Cancer Cover के ये हैं फायदे
- पॉलिसी होल्डर को अर्ली-स्टेज के कैंसर के डायग्नोसिस पर सम एश्योर्ड का 25 फीसदी दिया जाता है.
- पॉलिसी होल्डर को किसी खास मेजर-स्टेज के कैंसर के डायग्नोसिस पर लागू सम एश्योर्ड का 100 फीसदी दिया जाएगा.
- मेजर स्टेज कैंसर होने पर पॉलिसी होल्डर को लागू सम एश्योर्ड का 1 फीसदी के बराबर मंथली इनकम बेनिफिट 10 साल तक मिलती रहेगी और फिर व्यक्ति की मौत के बाद नॉमिनी को ये रकम मिलती रहेगी.
- लेवल सम एश्योर्ड और इनक्रीजिंग सम एश्योर्ड ऑप्शन में से चुनने का ऑप्शन मिलता है.
- प्रीमियम वेवर बेनिफिट एलिजिबल कैंसर डायग्नोसिस के बाद पॉलिसी की शर्तों के हिसाब से मिलता है.
- एंट्री के समय कम से कम और ज्यादा से ज्यादा उम्र क्रम 18 साल और 65 साल (पिछला जन्मदिन) है.
कितने साल के लिए ले सकते हैं पॉलिसी?
एलआईसी की इस पॉलिसी को कम से कम 10 साल और अधिकतम 15 साल के लिए लिया जा सकता है. उदारण के लिए अगर कोई व्यक्ति 18 की उम्र में पॉलिसी को 10 साल के लिए लेता है तो व्यक्ति के 28 की उम्र में ये पॉलिसी मैच्योर हो जाएगी.
उम्र के हिसाब से Sum Assured की रेंज अलग-अलग
18 साल से 34 साल के व्यक्ति को 35 लाख का बेसिक सम एश्योर्ड मिलेगा. 35 साल से 40 साल के व्यक्ति को 30 लाख, 41 साल से 50 साल के व्यक्ति को 20 लाख और 51 से 65 साल के व्यक्ति को 15 लाख का बेसिक सम एश्योर्ड का बेनिफिट मिलेगा.
मैच्योरिटी पर कोई फायदा नहीं
ये पॉलिसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान नहीं है, ये प्योर रिस्क हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है. इसका मतलब ये है कि पॉलिसी लेने के बाद अगर व्यक्ति को मैच्योरिटी तक कुछ नहीं होता है तो मैच्योरिटी पर कोई बेनिफिट नहीं मिलेगा.
कैसे खरीदें ये प्लान?
LIC के न्यू कैंसर कवर को लाइसेंस्ड एजेंट, कॉर्पोरेट एजेंट, ब्रोकर और इंश्योरेंस मार्केटिंग फर्म के जरिए ऑफलाइन खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप LIC की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.licindia.in से सीधे भी इस प्लान को खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Marine Insurance: ईरान को टोल देने पर खत्म हो सकता है जहाज का बीमा, जानें क्या है LMA 5708
Latest Stories
Marine Insurance: ईरान को टोल देने पर खत्म हो सकता है जहाज का बीमा, जानें क्या है LMA 5708
इंश्योरेंस ब्रोकर्स को नहीं भाया सरकार का आइडिया, 70 फीसदी तक घट जाएगी कमाई; 10 लाख नौकरी पर आएगा संकट
बदलेगा कार इंश्योरेंस खरीदने का तरीका, IRDAI ने दिए नए प्रस्ताव; मिलेगा डिजिटल ऑप्शन
