Closing Bell: 1500 अंक उछला Sensex, 26000 के करीब पहुंचा Nifty, निवेशकों को ₹3.26 लाख करोड़ का मुनाफा

शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,502 अंक उछलकर 83,938 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 470 अंक चढ़कर 25,819 पर पहुंच गया. बाजार में खरीदारी लौटने से निवेशकों की संपत्ति में 3.26 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. जानिए किन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही और किन स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई.

शेयर मार्केट Image Credit: Money9live AI

Share Market Closing Bell: शेयर बाजार में बुधवार, 25 नवंबर को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,502 अंक उछलकर 83,938 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 470 अंक चढ़कर 25,819 पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला, लेकिन आखिरी घंटों में निवेशकों की खरीदारी ने बाजार को मजबूत बढ़त के साथ बंद कराया. इस तेजी से निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ और सेंसेक्स की कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 3.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया. वहीं, बाजार में तेजी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 1,947 शेयरों में तेजी रही, जबकि 2,488 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

Nifty 26000 के करीब, Sensex 1502 अंक उछला

शेयर बाजार में 25 नवंबर बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. BSE Sensex 1,502.29 अंक यानी 1.82 फीसदी की बढ़त के साथ 83,938.28 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, Nifty 50 भी 469.60 अंक यानी 1.85 फीसदी चढ़कर 25,819.25 पर पहुंच गया.

दिन के कारोबार में बाजार ने शुरुआत से ही मजबूती दिखाई. दोपहर तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने दिन के ऊंचे स्तर पर पहुंचे. इसके बाद कुछ देर के लिए बिकवाली का दबाव आया और बाजार फिसला, लेकिन निचले स्तरों से खरीदारी लौट आई और बाजार ने शानदार वापसी की. आखिरी घंटों में निवेशकों की खरीदारी से दोनों सूचकांक हरे निशान में मजबूती से बंद हुए.

इस तेजी का सीधा फायदा निवेशकों को मिला. आज की बढ़त में सेंसेक्स की कंपनियों का कुल मार्केट कैप 3.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है. यानी एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति में इतनी बड़ी बढ़ोतरी हुई.

क्या है सेक्टोरल इंडेक्स का हाल?

आज की इस तेजी में लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए बंद हुए. सिर्फ मीडिया, मेटल जैसे कुछ सेक्टर दबाव में दिखे.

ये हैं टॉप गेनर्स

टॉप गेनर्स की लिस्ट में Hindustan Unilever, Tata Consumer, Godrej Consumer और Britannia Industries के स्टॉक शामिल हैं

ये हैं टॉप लूजर्स

आज के इस तेजी के बावजूद कुछ स्टॉक लाल निशान में कारोबार करते हुए बंद हुए. इसमें Adani Energy और Vedanta Alumin Metal जैसे नाम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.