इजराइल-ईरान वार से क्रिप्टो मार्केट धड़ाम! 65000 डॉलर के नीचे फिसला बिटकॉइन, जानें क्यों मची तबाही?

जब बिटकॉइन गिरता है तो आम तौर पर पूरा क्रिप्टो बाजार दबाव में आ जाता है. इस बार भी वही हुआ. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum करीब 60.69 डॉलर टूटकर 1869 डॉलर के आसपास ट्रेड करती दिखी, यानी लगभग 3.14 प्रतिशत की गिरावट. वहीं Solana भी करीब 4 प्रतिशत गिरकर 78.94 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी.

क्रिप्टो बाजार में भारी गिरावट. Image Credit: money9live/CanvaAI

क्रिप्टो बाजार में शनिवार को भारी दबाव देखने को मिला. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin 65000 डॉलर के नीचे फिसल गई. इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर सैन्य हमला किया, जिसके बाद जियो पॉलिटिकल टेंशन तेजी से बढ़ा और बाजार में घबराहट का माहौल बन गया. इस तनाव के बीच निवेशकों ने जोखिम वाले एसेट्स से दूरी बनानी शुरू कर दी. क्रिप्टो जैसे हाई रिस्क निवेश से पैसा निकलकर सुरक्षित विकल्पों जैसे सोने की ओर जाने लगा. शनिवार को यूटीसी पर बिटकॉइन करीब 3 प्रतिशत गिरकर 64000 डॉलर के निचले स्तर के आसपास पहुंच गया.

बाकी क्रिप्टोकरेंसी का क्या हाल?

जब बिटकॉइन गिरता है तो आम तौर पर पूरा क्रिप्टो बाजार दबाव में आ जाता है. इस बार भी वही हुआ. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum करीब 60.69 डॉलर टूटकर 1869 डॉलर के आसपास ट्रेड करती दिखी, यानी लगभग 3.14 प्रतिशत की गिरावट. वहीं Solana भी करीब 4 प्रतिशत गिरकर 78.94 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी. इसमें एक बात यह है कि बिटकॉइन अक्टूबर 2024 में 126000 डॉलर के ऑल टाइम हाई से ही कई महीनों से गिरावट के ट्रेंड में था. ऐसे में हालिया बिकवाली ने किसी नए करेक्शन की शुरुआत नहीं की, बल्कि पहले से चल रही गिरावट को और तेज कर दिया.

क्या सोने को मिलेगा फायदा?

चूंकि ज्यादातर गोल्ड इंस्ट्रूमेंट्स वीकेंड पर ट्रेड नहीं होते, इसलिए असली रिएक्शन एशियाई बाजार खुलने के बाद ही साफ होगा. अमेरिका और ईरान तनाव के बीच सोमवार को सोने और चांदी की ओपनिंग को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के चलते निवेशक सेफ हेवन एसेट की ओर रुख कर सकते हैं. ऐसे में कीमती धातुओं में गैप अप ओपनिंग देखने को मिल सकती है.

गुरुवार को आई थी तेजी

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन गुरुवार को फिर से तेजी में दिखी थी. करीब 70,000 डॉलर के स्तर की ओर बढ़ गई थी. पिछले तीन दिनों से इसमें गिरावट चल रही थी, निवेशकों का भरोसा वापस लौटता नजर आ रहा था. बिटकॉइन की कीमत पिछले 24 घंटों में 3.49 फीसदी बढ़कर 68,441.44 डॉलर तक पहुंच गई. इस दौरान सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि इसकी ट्रेडिंग भी बढ़ी नजर आई. ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 29 फीसदी बढ़कर 53.38 अरब डॉलर हो गया थी. इसकी एक बड़ी वजह टेक्नोलॉजी शेयरों में आई तेजी और खासकर एनविडिया (Nvidia) के शानदार तिमाही नतीजों से बाजार में आया पॉजिटिव माहौल माना जा रहा था.

इसे भी पढ़ें- इस मल्टीबैगर का कमाल, 5 साल में ₹1 लाख को बनाया 3.50 करोड़, अब 7 मार्च को आएगा बड़ा अपड़ेट!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Closing Bell: भारी उतार-चढ़ाव के बाद गिरकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 122 अंक फिसला, मेटल शेयरों में बंपर रैली

HDB Financial में तूफानी तेजी: मुनाफा 41% उछला तो 12% चढ़ गए शेयर, जानें अब रिटर्न का कितना दम बाकी, ब्रोकरेज ने बता दिया टारगेट

अभी और भागेंगे Groww के शेयर! BoFA ने दी BUY रेटिंग, जानें कितना मिल सकता है रिटर्न?

जूते बेचने वाली कंपनी का चला जादू! एक दिन में 582% भागे शेयर, जानें अमेरिका से लेकर भारत तक क्यों है चर्चा?

रेखा झुनझुनवाला का हेल्‍थकेयर पर बड़ा दांव! पोर्टफोलियो में ये 3 नगीने, 51% तक डिस्‍काउंट पर कर रहे ट्रेड, इन फैक्‍टर्स से मिलेगा बूस्‍ट

गर्मी के साथ गरम हुए पावर स्टॉक्स! एक महीने में 60% तक भागे, जानें लिस्ट में कौन मचा रहा तहलका?