हर शेयर पर ₹69 तक की कमाई करा रही ये 3 कर्जमुक्त कंपनियां, 219% तक उछला शेयर, लिस्ट में HDFC AMC शामिल

शेयर बाजार में सही निवेश के लिए मजबूत फंडामेंटल्स वाली कंपनियों का चयन बेहद अहम होता है. EPS जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर के आधार पर कुछ कंपनियां निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प बनकर उभरी हैं. खास बात यह है कि ये कंपनियां कर्जमुक्त हैं और लगातार अच्छा रिटर्न दे रही हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा और आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है.

Stocks EPS Above ₹65 Image Credit: Canva/ Money9

Stocks EPS Above ₹65 : शेयर बाजार में निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. डेट-टू-इक्विटी रेश्यो, P/E रेश्यो, मार्केट कैप और डिविडेंड जैसे पैरामीटर शामिल होते हैं. इन्हीं पैरामीटर में एक EPS यानी Earning Per Share के आधार पर तीन स्टॉक का चयन किया गया है. इन कंपनियों के शेयर का EPS 65 रुपये से ऊपर है. यानी हर शेयर पर निवेशक को 65 रुपये से अधिक और 68 रुपये तक का मुनाफा हो रहा है. इस लिस्ट में GM Breweries, HDFC AMC और ICICI AMC को शामिल किया गया है. इन कंपनियों की एक खासियत यह है कि ये तीनों पूरी तरह से कर्जमुक्त हैं, जिससे ये निवेशकों के फेवरेट बन सकते हैं.

G M Breweries

G M Breweries का EPS यानी Earning Per Share 68.64 रुपये है. इसका मतलब है कि निवेशक को हर शेयर पर 12 महीने में 68 से 69 रुपये की कमाई होती है.

रिटर्न कितना दिया?

  • 1 साल में – 44% रिटर्न
  • 3 साल में – 108% रिटर्न
  • 5 साल में – 204% रिटर्न

HDFC AMC

HDFC AMC का EPS यानी Earning Per Share 66.75 रुपये है. इसका मतलब है कि निवेशक को हर शेयर पर 12 महीने में 66 से 67 रुपये की कमाई होती है.

रिटर्न कितना दिया?

  • 1 साल में – 35% रिटर्न
  • 3 साल में – 219% रिटर्न
  • 5 साल में – 95% रिटर्न

यह भी पढ़ें: इन तीन डेट फ्री कंपनियों पर रखें नजर, भाव ₹100 से भी कम, 5 साल में 4400% तक उछला शेयर, फंडामेंटल्स भी दमदार

ICICI AMC

ICICI AMC का EPS यानी Earning Per Share 66.73 रुपये है. इसका मतलब है कि निवेशक को हर शेयर पर 12 महीने में 66 से 67 रुपये की कमाई होती है.

रिटर्न कितना दिया?

ICICI AMC दिसंबर 2025 में बाजार में लिस्ट हुई है. तब से लेकर अब तक, यानी लगभग तीन महीनों में, कंपनी ने 30 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.