डिफेंस बूम में चमका यह स्टॉक, 1 साल में 193 फीसदी रिटर्न, HAL और ISRO जैसे क्लाइंट्स, शेयर पर रखें नजर
Sigma Advanced Systems Ltd ने पिछले एक साल में करीब 192 फीसदी रिटर्न देकर निवेशकों को चौंकाया है. कंपनी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में काम करती है और HAL व ISRO जैसे बड़े क्लाइंट्स के साथ जुड़ी है. रेवेन्यू में तेज उछाल और नए डिफेंस ऑर्डर से इसकी ग्रोथ मजबूत दिख रही है. हालांकि प्रॉफिट में उतार चढ़ाव बना हुआ है.
Sigma Advanced Systems: देश का डिफेंस सेक्टर तेजी से ग्रोथ कर रहा है और इसका फायदा कई कंपनियों को मिल रहा है. इसी बीच Sigma Advanced Systems Ltd एक ऐसा स्टॉक बनकर उभरा है जिसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में इस शेयर ने करीब 192 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी के क्लाइंट्स में HAL और ISRO जैसे बड़े नाम शामिल हैं. ऐसे में यह स्टॉक निवेशकों की नजर में आ गया है. डिफेंस सेक्टर की ग्रोथ इसे और मजबूती दे सकती है.
HAL और ISRO है क्लाइंट
Sigma Advanced Systems Ltd डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी कंपनी है जो मिसाइल, रडार और एवियोनिक्स सिस्टम के लिए काम करती है. कंपनी HAL, BEL और ISRO जैसे संस्थानों को सप्लाई करती है. इससे इसकी विश्वसनीयता और बाजार में पकड़ मजबूत होती है. बड़े क्लाइंट्स के साथ काम करने से भविष्य के ऑर्डर भी बढ़ने की उम्मीद रहती है.
178 फीसदी रिटर्न से निवेशकों को फायदा
इस स्टॉक ने पिछले एक साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है. करीब 192 फीसदी की तेजी ने इसे मल्टीबैगर स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल कर दिया है. हालांकि हाल के समय में इसमें थोड़ी गिरावट भी देखने को मिली है. वहीं 5 साल के रिटर्न पर नजर डाले तो यह 1490 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसके शेयर 18 मार्च को 5 फीसदी की तेजी के साथ 159 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
फाइनेंशियल्स में तेज उछाल
कंपनी की कमाई में भी तेजी देखने को मिली है. कंपनी का रेवेन्यू Q3FY25 में 18.99 करोड़ रुपये था जो अब 600 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ Q3FY26 में 145 करोड़ रुपये पहुंच गया है जो मजबूत बिजनेस ग्रोथ का संकेत है. हालांकि इस दौरान कंपनी को हल्का नुकसान भी हुआ है और इस साल 1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जो कि पिछले साल लगभग 7 करोड़ था. लेकिन ऑपरेटिंग स्तर पर सुधार देखने को मिला है. कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट और मार्जिन बेहतर हुए हैं.
ये भी पढ़ें- ₹73015 करोड़ का ऑर्डर बुक, 881% दिया मल्टीबैगर रिटर्न, अब इस PSU डिफेंस कंपनी ने झटका ₹1011 करोड़ का ठेका, शेयर उछले
डिफेंस सेक्टर में विस्तार और नए ऑर्डर
कंपनी को हाल ही में करीब 100 करोड़ रुपये के डिफेंस ऑर्डर मिले हैं. इसके साथ ही यह ग्लोबल स्तर पर भी विस्तार कर रही है. UK और यूरोप में अधिग्रहण के जरिए कंपनी अपनी पहुंच बढ़ा रही है. इससे कंपनी को नए बाजारऔर बड़े प्रोजेक्ट्स में एंट्री मिल सकती है. यह इसकी लंबी अवधि की ग्रोथ को मजबूत करेगा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
