₹73015 करोड़ का ऑर्डर बुक, 881% दिया मल्‍टीबैगर रिटर्न, अब इस PSU डिफेंस कंपनी ने झटका ₹1011 करोड़ का ठेका, शेयर उछले

Bharat Electronics Limited को नया डिफेंस ऑर्डर मिलने से शेयर में तेजी आई है. कंपनी की ऑर्डर बुक ₹73,015 करोड़ के साथ पहले से ही मजबूत है. अब नई डील से कंपनी की पकड़ और मजबूत होगी. शानदार फाइनेंशियल प्रदर्शन और मल्‍टीबैगर रिटर्न के चलते शेयर निवेशकों का पसंदीदा बना हुआ है.

बीईएल को मिला बड़ा ऑर्डर. Image Credit: Getty image

Defence Stock: देश की दिग्गज डिफेंस PSU कंपनी Bharat Electronics Limited के शेयर में मंगलवार, 17 मार्च को तेजी देखने को मिली. शेयर पिछले बंद भाव ₹429 से करीब 3% उछलकर इंट्राडे में ₹441 तक पहुंच गया. शेयर में आई इस तेजी की वजह कंपनी को मिला एक बड़ा ठेका है.

भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड यानी BEL को ₹1,011 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं. इस प्रोजेक्‍ट में कम्युनिकेशन सिस्टम, रडार, जैमिंग टेक्नोलॉजी, फायर कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक डिवाइस और हाई-एनर्जी लेजर जैसी अत्याधुनिक डिफेंस टेक्नोलॉजी शामिल हैं. इसके साथ ही सॉफ्टवेयर, अपग्रेड और मेंटेनेंस सर्विसेज भी इस डील का हिस्सा हैं.

ऑर्डर बुक मजबूत

ऑर्डर बुक की बात करें तो कंपनी के पास पहले से ही मजबूत पाइपलाइन है. नए ऑर्डर से इसकी स्थिति और बेहतर होगी. हाल ही में कंपनी को ₹733 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर भी मिले हैं. 1 जनवरी 2026 तक कंपनी की अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक ₹73,015 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जो इसके FY25 रेवेन्यू का करीब 3.2 गुना है. FY26 में अब तक कुल ₹19,300 करोड़ के ऑर्डर आ चुके हैं.

फाइनेंशियल प्रदर्शन भी दमदार

  • Q3FY26 में रेवेन्यू 24% बढ़कर ₹7,154 करोड़ पहुंच गया.
  • नेट प्रॉफिट 20% बढ़कर ₹1,580 करोड़ हो गया.
  • QoQ आधार पर भी रेवेन्यू और मुनाफे में करीब 23% की बढ़त दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: 1 रुपये से सस्‍ता शेयर बना रॉकेट, कंपनी के एक ऐलान से पकड़ी रफ्तार, 4% से ज्‍यादा उछला, लगा अपर सर्किट

शेयर का हाल

BEL के शेयर की वर्तमान कीमत 439.35 रुपये है. 3 महीने में ये शेयर करीब 14 फीसदी चढ़ा है. जबकि साल भर में इसने 55 फीसदी और 5 साल में 881 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

बता दें Bharat Electronics Limited भारत की प्रमुख नवरत्न डिफेंस कंपनी है, जो रडार सिस्टम, मिसाइल लॉन्चर, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और कम्युनिकेशन उपकरण बनाती है. अब कंपनी साइबर सिक्योरिटी और एनर्जी सेक्टर में भी विस्तार कर रही है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.