1 रुपये से सस्ता शेयर बना रॉकेट, कंपनी के एक ऐलान से पकड़ी रफ्तार, 4% से ज्यादा उछला, लगा अपर सर्किट
1 रुपये से सस्ता Pulsar International का शेयर 4% से ज्यादा चढ़ गया. शेयर में आई तेजी की वजह कंपनी का एक ऐलान है. कंपनी AI आधारित स्मार्ट एग्री और IoT में विस्तार की तैयारी में है. 20 मार्च को कंपनी की बोर्ड मीटिंग आयोजित होगी, जिस में डिविडेंड पर भी विचार होगा.
Penny Stock: आमतौर पर पेनी स्टॉक में निवेशक पैसा लगाने से बचते हैं, लेकिन कई कंपनियां बंपर मुनाफा भी देती हैं. ऐसा ही एक शेयर जो आजकल चर्चाओं में है, वो है Pulsar International. 1 रुपये से सस्ते इस शेयर में मंगलवार के कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. ये शेयर 17 मार्च को करीब 4.26% चढ़कर ₹0.98 तक पहुंच गया. इसी के साथ इसमें अपर सर्किट लगा. तेजी की वजह कंपनी की एक बड़ी घोषणा रही.
कंपनी के अनुसार उसके स्थापित बिजनेस वर्टिकल्स से उसे ₹90 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हो चुका है. यह उपलब्धि उसके बढ़ते ऑपरेशनल नेटवर्क और बाजार में मजबूत पकड़ को दर्शाती है. बेहतर वर्किंग कैपिटल साइकिल के चलते मैनेजमेंट आने वाले समय को लेकर सावधानी के साथ सकारात्मक नजर आ रहा है. कंपनी ने उम्मीद जताई है कि ये वर्टिकल्स आगे चलकर कंपनी की कमाई में और बड़ा योगदान देंगे.
डिविडेंड का तोहफा देने पर विचार
कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि बोर्ड मीटिंग अब 20 मार्च को होगी. इस बैठक में अंतरिम डिविडेंड देने और भविष्य की बिजनेस रणनीति पर चर्चा होगी. खास बात यह है कि कंपनी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित IoT टेक्नोलॉजी के जरिए “स्मार्ट एग्री सॉल्यूशन” को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है. इसका मकसद प्रिसीजन फार्मिंग और सप्लाई चेन को और मजबूत बनाना है.
वित्तीय प्रदर्शन
- अगर कंपनी के प्रदर्शन की बात करें, तो दिसंबर 2025 तिमाही में शानदार सुधार देखने को मिला.
- मुनाफा ₹0.66 करोड़ से बढ़कर ₹3.29 करोड़ हो गया.
- रेवेन्यू 530% उछलकर ₹39.64 करोड़ पहुंच गया.
- EBITDA 445% बढ़कर ₹3.57 करोड़ हो गया.
- इसके अलावा, कंपनी ने दिसंबर 2025 में ₹35.70 करोड़ का राइट्स इश्यू भी पूरा किया.
- इस फंड का इस्तेमाल कोल्ड स्टोरेज, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और अन्य विस्तार योजनाओं में किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: NTPC Green में दिख रहा ग्रोथ का दम, HDFC सिक्योरिटीज ने खरीदने की दी सलाह, ये है टारगेट
शेयर की परफॉर्मेंस
शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इसका ग्राफ काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. एक हफ्ते में इसमें करीब 18% की तेजी देखने को मिली. जबकि एक महीने में 5% की गिरावट दर्ज की गई. जबकि साल एक साल में 90% तक टूट चुका है, लेकिन लंबी अवधि में देखें तो पिछले 5 साल में यह करीब 249% तक चढ़ चुका है.
कंपनी का कारोबार
Pulsar International मुख्य रूप से कृषि जिंसों के व्यापार और सप्लाई चेन मैनेजमेंट में काम करती है. अब कंपनी AI और IoT के जरिए खेती के क्षेत्र में नई तकनीकी क्रांति लाने की तैयारी में है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कारोबार के आखिरी दिन भी बाजार में रही रौनक, सेंसेक्स 308 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी; ऐसा रहा बाजार का हाल
Reliance Q2 Results: नतीजों से पहले RIL और Jio प्लेटफॉर्म के शेयरों में गिरावट, जानें क्या है ब्रोकरेज की राय
Trent Share Price: नतीजों के बाद 7% तक उछला ट्रेंट का शेयर, मार्केट कैप में 9089 करोड़ रुपये का इजाफा
