न IT, न AI… ‘स्मॉल कैप क्वीन’ डॉली खन्ना का ओल्ड इकॉनमी पर दांव, इन 3 शेयरों में लगाए ₹370 करोड़

ज्यादातर निवेशक तेजी वाले सेक्टर की तरफ भागते हैं, तब कुछ बड़े निवेशक चुपचाप ऐसे स्टॉक्स चुनते हैं जो अभी सुर्खियों में नहीं होते लेकिन आगे चलकर बड़ा रिटर्न दे सकते हैं. चेन्नई की मशहूर निवेशक डॉली खन्ना को ऐसे ही निवेश के लिए जाना जाता है. उन्होंने करीब 370 करोड़ रुपये तीन ऐसी कंपनियों में लगाए हैं जो अभी रिकवरी या बदलाव के दौर में हैं.

Dolly Khanna's Portfolio and Holdings Image Credit: Canva/ Money9

Dolly Khanna Portfolio: शेयर बाजार में जब ज्यादातर निवेशक तेजी वाले सेक्टर की तरफ भागते हैं, तब कुछ बड़े निवेशक चुपचाप ऐसे स्टॉक्स चुनते हैं जो अभी सुर्खियों में नहीं होते लेकिन आगे चलकर बड़ा रिटर्न दे सकते हैं. चेन्नई की मशहूर निवेशक डॉली खन्ना को ऐसे ही निवेश के लिए जाना जाता है. उन्हें “स्मॉल कैप क्वीन” कहा जाता है क्योंकि उन्होंने कई छोटे शेयरों में पैसा लगाकर बड़ा मुनाफा कमाया है.

अब उनके पोर्टफोलियो में एक नया बदलाव देखने को मिला है. उन्होंने करीब 370 करोड़ रुपये तीन ऐसी कंपनियों में लगाए हैं जो अभी रिकवरी या बदलाव के दौर में हैं. खास बात यह है कि ये कंपनियां टेक सेक्टर की नहीं बल्कि पुराने यानी ट्रेडिशनल सेक्टर की हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर डॉली खन्ना को इन कंपनियों में क्या खास नजर आया.

चेन्नई पेट्रोलियम

डॉली खन्ना ने चेन्नई पेट्रोलियम में फिर से निवेश किया है. उन्होंने करीब 218 करोड़ रुपये का दांव लगाया है. पहले उन्होंने इस कंपनी से दूरी बना ली थी क्योंकि कंपनी को नुकसान हो रहा था. लेकिन अब कंपनी ने जबरदस्त वापसी की है. पिछले कुछ सालों में कंपनी की बिक्री और मुनाफे में तेजी आई है.

हाल ही में कंपनी ने मुनाफे में बड़ी छलांग लगाई है. पिछले पांच साल में शेयर की कीमत भी कई गुना बढ़ चुकी है. अभी कंपनी का वैल्यूएशन भी इंडस्ट्री के मुकाबले सस्ता माना जा रहा है. यही वजह है कि डॉली खन्ना ने इसमें दोबारा एंट्री ली है.

IndicatorMar’26Dec’25Sep’25
Total Revenue16,838.215,712.216,362.8
Operating Expenses14,781.314,205.215,182.9
Operating Profit2,0361,4781,144.5
Operating Profit Margin %12.11%9.42%7.01%
Depreciation150.1157.3151.7
Interest16.432.734
Profit Before Tax1,890.41,317994.3
Tax490.7329.8262.7
Net Profit1,399.7987.2731.6
सोर्स: Trendlyne (सभी वित्तीय आंकड़े INR करोड़ में और मूल्य डेटा INR में हैं.)

शारदा क्रॉपकेम

डॉली खन्ना ने शारदा क्रॉपकेम में पहली बार निवेश किया है. उन्होंने करीब 105 करोड़ रुपये लगाए हैं. यह कंपनी एग्रोकेमिकल यानी खेती से जुड़े केमिकल प्रोडक्ट्स बनाती है और दुनिया के कई देशों में काम करती है. कंपनी की बिक्री और कमाई लगातार बढ़ रही है. हालांकि इसमें उतार-चढ़ाव भी रहा है, लेकिन हाल के नतीजे अच्छे संकेत दे रहे हैं. कंपनी का बिजनेस मॉडल अलग है और इसका ग्लोबल नेटवर्क मजबूत है. फिलहाल इसका शेयर भी इंडस्ट्री के मुकाबले सस्ता माना जा रहा है.

IndicatorDec’25Sep’25Jun’25
Total Revenue1,191.6859.9856.8
Operating Expenses908729.4638.6
Operating Profit213.184.4186.3
Operating Profit Margin %19.00%10.37%22.58%
Depreciation83.376.178
Interest0.10.10.1
Profit Before Tax200.354.3140
Tax33.110.226.4
Net Profit167.244.1113.6
सोर्स: Trendlyne (सभी वित्तीय आंकड़े INR करोड़ में और मूल्य डेटा INR में हैं.)

रेन इंडस्ट्रीज

डॉली खन्ना ने रेन इंडस्ट्रीज में भी करीब 45 करोड़ रुपये का निवेश किया है. यह कंपनी कार्बन और सीमेंट जैसे प्रोडक्ट बनाती है. इस कंपनी का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में कमजोर रहा है और इसे नुकसान भी हुआ है. लेकिन अब हाल के आंकड़े बताते हैं कि कंपनी धीरे-धीरे सुधार की तरफ बढ़ रही है. शेयर की कीमत भी काफी गिर चुकी है, इसलिए इसे सस्ते में खरीदने का मौका माना जा रहा है.

IndicatorDec’25Sep’25Jun’25
Total Revenue45.335.425.2
Operating Expenses40.72020.8
Operating Profit44.63.6
Operating Profit Margin %9.00%18.57%14.64%
Depreciation0.20.10.1
Interest3.944.1
Profit Before Tax0.611.20.2
Tax-0.1-0.1
Net Profit0.611.30.2
सोर्स: Trendlyne (सभी वित्तीय आंकड़े INR करोड़ में और मूल्य डेटा INR में हैं.)

निवेश की रणनीति क्या कहती है

डॉली खन्ना का यह कदम एक साफ संकेत देता है. वह तेजी से भागते टेक स्टॉक्स से हटकर अब ऐसे सेक्टर में निवेश कर रही हैं जहां आगे रिकवरी की संभावना है. ये तीनों कंपनियां अभी बदलाव के दौर में हैं और अगर इनका प्रदर्शन बेहतर होता है तो बड़ा फायदा मिल सकता है. यानी जहां आम निवेशक भीड़ के पीछे भागते हैं, वहीं डॉली खन्ना ऐसे मौके तलाशती हैं जहां भविष्य में ग्रोथ की संभावना छिपी होती है. अब देखना होगा कि उनका यह दांव आने वाले समय में कितना सफल होता है.

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप 2026 और चिलचिलाती गर्मी से बढ़ेगा इस बेवरेज स्टॉक का पारा, शेयरों में 20% उछाल का दावा, 14 देशों में साम्राज्य

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

चुनावी रुझानों के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 77,500 के पार, निफ्टी में 190 अंको की तेजी, ऑटो स्टॉक में धूम

स्विंग ट्रेड छोड़िए… 2026 के लिए बन रहा विस्फोटक ब्रेकआउट! ये 3 ब्लू-चिप शेयर दे सकते हैं तगड़ा रिटर्न

अडानी ग्रुप में निवेश का प्लान? जानें इस तिमाही 9 में से किसने दिखाया सबसे ज्यादा दम, मुनाफे में 10180% तक की भारी बढ़त

स्मार्ट मनी की एंट्री! सिंगापुर सरकार ने इन 2 स्टॉक में खरीदी ₹2,329 करोड़ की हिस्सेदारी, क्या ये बनेंगे अगला मल्टीबैगर?

12 दिन, 12 अपर सर्किट… Penny Stock या पैसा मशीन? ₹30 से सस्ते शेयर ने दिखाया दम, क्या अभी भी मौका?

34% सस्ता मिल रहा है रामदेव अग्रवाल का यह शेयर, कंपनी कर्ज-मुक्त, 5 साल में 239% उछला स्टॉक