इस शेयर में आएगी 29 फीसदी की रैली! ब्रोकरेज ने बोला-खरीदो, जानें किन वजहों से पकड़ेगा रफ्तार ?

Elara Capital का मानना है कि आने वाले समय में कंपनी के लिए कई पॉजिटिव ट्रिगर काम करेंगे. भारत में टेलीकॉम टावरों का लगातार विस्तार, अफ्रीकी देशों में कारोबार की शुरुआत और Vodafone Idea के नेटवर्क विस्तार की योजना कंपनी की आय और कारोबार को नई गति दे सकती है.

Brokerage call stocks Image Credit:

Indus Towers Share Price Target : ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने Indus Towers पर अपना नजरिया और पॉजिटिव कर दिया है. ब्रोकरेज ने शेयर की रेटिंग Accumulate से बढ़ाकर Buy कर दी है और 491 रुपये का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है. जो मौजूदा भाव से करीब 29 फीसदी ऊपर है. Elara का मानना है कि भारत में तेजी से बढ़ रहे टावर विस्तार, अफ्रीका में नए कारोबार की शुरुआत और Vodafone Idea के विस्तार की योजना आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ को मजबूत बनाएगी.

Q1 FY27 में कैसा रहा प्रदर्शन?

Elara Capital के मुताबिक, Indus Towers ने जून तिमाही (Q1 FY27) में अनुमान के अनुरूप स्थिर प्रदर्शन किया है. कंपनी की रेंटल आय सालाना आधार पर 5.2 फीसदी बढ़ी. इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह 3,097 नए मैक्रो टावर और 4,236 नए को-लोकेशन का जुड़ना रहा. वहीं, कंपनी का एडजस्टेड EBITDA सालाना आधार पर 4 फीसदी बढ़ा. हालांकि, इस दौरान मौसमी कारणों से डीजल की खपत बढ़ने का असर मार्जिन पर देखने को मिला.

अफ्रीका में कारोबार बढ़ाने की तैयारी

कंपनी ने अफ्रीका में भी विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. नाइजीरिया, युगांडा और जाम्बिया में मिले लाइसेंस के लिए जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी मिल चुकी है. इसके अलावा कंपनी को अपने प्रमुख ग्राहक से शुरुआती ऑर्डर भी मिल गया है. मैनेजमेंट को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं का रोलआउट Q2 FY27 से शुरू होगा और इसके बाद धीरे-धीरे इसमें तेजी आएगी.

आगे क्या हैं ग्रोथ के बड़े कारण?

Elara Capital का मानना है कि आने वाले समय में कंपनी के लिए कई पॉजिटिव ट्रिगर काम करेंगे. भारत में टेलीकॉम टावरों का लगातार विस्तार, अफ्रीकी देशों में कारोबार की शुरुआत और Vodafone Idea के नेटवर्क विस्तार की योजना कंपनी की आय और कारोबार को नई गति दे सकती है. इन्हीं वजहों से ब्रोकरेज ने शेयर की रेटिंग Accumulate से बढ़ाकर Buy कर दी है.

491 रुपये का टारगेट बरकरार

ब्रोकरेज ने Indus Towers के लिए 491 रुपये का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है. यह लक्ष्य FY28 के अनुमानित EPS 33 रुपये पर 15 गुना P/E वैल्यूएशन के आधार पर तय किया गया है.

शेयर का हाल

बुधवार के कारोबार में Indus Towers का शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा. शेयर 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 381.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

अगर हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें, तो:

  • पिछले एक सप्ताह में शेयर 5.65 फीसदी गिरा है.
  • पिछले तीन महीनों में इसमें 7.81 फीसदी की गिरावट आई है.
  • जबकि पिछले एक साल में शेयर करीब 0.78 फीसदी कमजोर रहा है.

इसे भी पढ़ें- 10 रुपये से कम के इस शेयर में लगा अपर सर्किट! Q1 में 429% बढ़ा मुनाफा, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.