10 रुपये से कम के इस शेयर में लगा अपर सर्किट! Q1 में 429% बढ़ा मुनाफा, रडार पर रखें स्टॉक
A-1 Ltd की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा Acids & Chemicals कारोबार से आता है. जून तिमाही में कंपनी ने इस सेगमेंट से 171.95 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया. वहीं, Sports Equipment कारोबार से कंपनी की आय 3.18 करोड़ रुपये रही. इससे साफ है कि कंपनी की ग्रोथ का मुख्य आधार उसका केमिकल कारोबार बना हुआ है.
A-1 Ltd Share Price : मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भले ही फ्लैट रही, लेकिन एक माइक्रोकैप केमिकल कंपनी के शेयर ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. A-1 Ltd के शेयर मजबूत जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों के बाद 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 5.71 रुपये पर लॉक हो गए. कंपनी ने इस तिमाही में मुनाफे में 429 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है.
Q1 FY27 में शानदार रहे नतीजे
A-1 Ltd ने जून 2026 तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया है. कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 170.53 फीसदी बढ़कर 175.01 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 64.69 करोड़ रुपये था. कंपनी का नेट प्रॉफिट 429.35 फीसदी की जोरदार छलांग के साथ 3.16 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 0.60 करोड़ रुपये था.
EPS में भी आया बड़ा सुधार
कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली. बेसिक और डाइल्यूटेड EPS बढ़कर 0.07 रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 0.01 रुपये था.
केमिकल कारोबार बना ग्रोथ का इंजन
A-1 Ltd की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा Acids & Chemicals कारोबार से आता है. जून तिमाही में कंपनी ने इस सेगमेंट से 171.95 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया. वहीं, Sports Equipment कारोबार से कंपनी की आय 3.18 करोड़ रुपये रही. इससे साफ है कि कंपनी की ग्रोथ का मुख्य आधार उसका केमिकल कारोबार बना हुआ है.
क्या करती है कंपनी?
A-1 Ltd, जिसे पहले A-1 Acid Limited के नाम से जाना जाता था. यह एसिड, इंडस्ट्रियल केमिकल्स और स्पोर्ट्स उपकरणों के कारोबार से जुड़ी कंपनी है. कंपनी मुख्य रूप से विभिन्न उद्योगों को केमिकल्स की सप्लाई करती है, जबकि स्पोर्ट्स इक्विपमेंट कारोबार इसका छोटा बिजनेस सेगमेंट है. पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने कारोबार का दायरा तेजी से बढ़ाया है और इंडस्ट्रियल केमिकल्स बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत की है.
बोनस और स्टॉक स्प्लिट का भी मिला फायदा
FY26 के दौरान कंपनी ने 3:1 बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट भी पूरा किया था. कंपनी का मानना है कि इससे शेयर की लिक्विडिटी बढ़ी है और छोटे निवेशकों की भागीदारी भी मजबूत हुई है.
इसे भी पढ़ें- AI चिप्स का जलवा! एशिया का सबसे बड़ा IPO बना सुपरहिट, Shanghai में लिस्ट होते ही 500% उछले शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Suzlon Energy Q1: प्रॉफिट में 6 फीसदी की गिरावट, रेवेन्यू में उछाल; कंपनी को मिला रिकॉर्ड ऑर्डर
Instamart CEO के इस्तीफे के बाद Swiggy के स्टॉक में जोरदार तेजी, 5% उछाल के साथ 270 रुपये के पार शेयर
NTPC पर Elara Capital बुलिश, 466 रुपये का दिया टारगेट; Q1 नतीजों के बाद ने दोहराई Buy रेटिंग
