AI चिप्स का जलवा! एशिया का सबसे बड़ा IPO बना सुपरहिट, Shanghai में लिस्ट होते ही 500% उछले शेयर
CXMT का IPO 8.66 युआन प्रति शेयर के भाव पर आया था. लिस्टिंग के बाद शेयर इंट्राडे कारोबार में 54.65 युआन तक पहुंच गया. यानी शेयर ने कुछ ही घंटों में 500 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया. इस तेजी के बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब 3.65 ट्रिलियन युआन (करीब 539.21 अरब डॉलर) हो गया.
चीन की चिप निर्माता कंपनी CXMT Corp ने शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की है. सोमवार को Shanghai Stock Exchange पर लिस्टिंग के साथ ही कंपनी के शेयरों में 500 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. इस शानदार लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप इतना बढ़ गया कि उसने चीन के सबसे बड़े बैंक Industrial and Commercial Bank of China (ICBC) को भी पीछे छोड़ दिया. यह इस साल एशिया का सबसे बड़ा IPO भी माना जा रहा है.
लिस्टिंग के दिन 500 फीसदी से ज्यादा की तेजी
CXMT का IPO 8.66 युआन प्रति शेयर के भाव पर आया था. लिस्टिंग के बाद शेयर इंट्राडे कारोबार में 54.65 युआन तक पहुंच गया. यानी शेयर ने कुछ ही घंटों में 500 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया. इस तेजी के बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब 3.65 ट्रिलियन युआन (करीब 539.21 अरब डॉलर) हो गया. IPO के समय कंपनी की वैल्यू करीब 85.5 अरब डॉलर आंकी गई थी.
चीन की सबसे वैल्यू लिस्टेड कंपनी बनी
शेयर में आई जबरदस्त तेजी के बाद CXMT चीन की सबसे ज्यादा मार्केट वैल्यू वाली लिस्टेड कंपनी बन गई. कंपनी ने इस मामले में Industrial and Commercial Bank of China (ICBC) को पीछे छोड़ दिया, जो पहले पहले स्थान पर था.
चीन की चिप रणनीति का अहम हिस्सा
अमेरिका की ओर से एडवांस सेमीकंडक्टर तकनीक पर लगातार लगाए जा रहे प्रतिबंधों के बीच CXMT चीन के लिए बेहद महत्वपूर्ण कंपनी बनकर उभरी है. चीन अपनी घरेलू चिप इंडस्ट्री को मजबूत करना चाहता है ताकि विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम हो सके. खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी चिप्स के क्षेत्र में CXMT को चीन की रणनीति का प्रमुख हिस्सा माना जा रहा है.
इस साल का सबसे बड़ा एशियाई IPO
CXMT ने अपने IPO के जरिए 66.6 अरब युआन (करीब 9.8 अरब डॉलर) जुटाए हैं. यह चीन के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा IPO है. पहले कंपनी का नाम ChangXin Memory Technologies था. कंपनी ने 6.688 अरब शेयर 8.66 युआन प्रति शेयर के भाव पर जारी किए. लिस्टिंग के शुरुआती भाव 49.50 युआन पर ही कंपनी का मार्केट कैप करीब 3.3 ट्रिलियन युआन पहुंच गया था.
AI चिप्स की बढ़ती मांग का मिला फायदा
CXMT आज चीन की सबसे बड़ी घरेलू मेमोरी चिप निर्माता कंपनी बन चुकी है. कंपनी दुनिया में DRAM (Dynamic Random-Access Memory) चिप्स की चौथी सबसे बड़ी निर्माता है. AI डेटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाली High-Bandwidth Memory (HBM) चिप्स की बढ़ती मांग के चलते निवेशकों का कंपनी पर भरोसा और मजबूत हुआ है. यही वजह है कि IPO को बाजार से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली.
2010 के बाद दूसरा सबसे बड़ा IPO
चीन में यह IPO साइज के लिहाज से Agricultural Bank of China के वर्ष 2010 के करीब 10 अरब डॉलर के IPO के बाद दूसरा सबसे बड़ा IPO है. दिलचस्प बात यह रही कि कंपनी ने IPO में 66.6 अरब युआन, 6.688 अरब शेयर और 8.66 युआन प्रति शेयर जैसे आंकड़ों का इस्तेमाल किया. चीनी संस्कृति में इन अंकों को शुभ माना जाता है.
निवेशकों ने दिखाई जबरदस्त दिलचस्पी
CXMT के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. IPO का रिटेल हिस्सा 212 गुना सब्सक्राइब हुआ. रिटेल निवेशकों ने करीब 94 लाख आवेदन किए, जिनकी कुल बोली 7.07 ट्रिलियन युआन की रही. यह मांग हाल के कई बड़े IPO के मुकाबले भी कहीं ज्यादा रही है.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch : Bank of Baroda, NTPC, Tata Consumer समेत फोकस में रहेंगे ये स्टॉक, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
29% तक रिटर्न दे सकता है ये इंश्योरेंस स्टॉक; ब्रोकरेज ने दिया ₹2400 का टारगेट; रखें नजर
एक ही दिन में कमाए ₹291750000, Mukul Agrawal के शेयर ने किया धमाल, 5 साल में 1729% रिटर्न; रखें नजर
Canara Bank Q1 Results: प्रॉफिट बढ़कर 4,856 करोड़ रुपये हुआ, NPA में भी बड़ी गिरावट
