NTPC पर Elara Capital बुलिश, 466 रुपये का दिया टारगेट; Q1 नतीजों के बाद ने दोहराई Buy रेटिंग

Elara Capital के अनुसार, जून तिमाही में NTPC का रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.8 फीसदी बढ़कर 507 अरब रुपये रहा. वहीं EBITDA में 29 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके चलते कंपनी का EBITDA मार्जिन बढ़कर 32 फीसदी पहुंच गया.

ब्रोकरेज कॉल स्टॉक्स Image Credit: Canva

NTPC Share Price Target : तिमाही नतीजों के बाद NTPC के शेयर निवेशकों के रडार पर हैं. अब इसको लेकर ब्रोकरेज हाउसेज काफी बुलिश नजर आ रहे हैं. इसी बीच ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने सरकारी कंपनी NTPC पर अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी है और शेयर के लिए 466 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. मौजूदा स्तर से यह करीब 33 फीसदी की संभावित तेजी का संकेत देता है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने Q1 FY27 में मजबूत और अनुमान के अनुरूप नतीजे पेश किए हैं. साथ ही कंपनी की भविष्य की कमाई को लेकर भी अच्छी संभावना बनी हुई है.

Q1 FY27 में कैसा रहा प्रदर्शन?

Elara Capital के अनुसार, जून तिमाही में NTPC का रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.8 फीसदी बढ़कर 507 अरब रुपये रहा. वहीं EBITDA में 29 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके चलते कंपनी का EBITDA मार्जिन बढ़कर 32 फीसदी पहुंच गया. कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) भी सालाना आधार पर 12.9 फीसदी बढ़ा.

कमाई की संभावनाएं मजबूत

ब्रोकरेज का मानना है कि NTPC की भविष्य की कमाई को लेकर अच्छी स्पष्टता बनी हुई है. इसकी बड़ी वजह कंपनी की स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड रेगुलेटेड इक्विटी में लगातार हो रही बढ़ोतरी है, जिससे आने वाले समय में आय बढ़ने की संभावना मजबूत बनी हुई है.

उत्पादन क्षमता में हुआ इजाफा

जून तिमाही के दौरान NTPC ने 1.8 गीगावाट नई क्षमता शुरू की. इसके बाद कंपनी और उसके समूह की कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता बढ़कर 90.9 गीगावाट हो गई. वहीं, कंपनी के कोयला आधारित संयंत्रों का प्लांट लोड फैक्टर (PLF) बढ़कर 76.7 फीसदी पहुंच गया.

भविष्य की परियोजनाओं पर भी बड़ा दांव

NTPC आने वाले वर्षों में भी तेजी से विस्तार की तैयारी कर रही है. कंपनी के पास इस समय 35.7 गीगावाट की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं. इनमें थर्मल, रिन्यूएबल एनर्जी और हाइड्रो पावर परियोजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी पंप्ड स्टोरेज, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और न्यूक्लियर पावर जैसे भविष्य के एनर्जी सेक्टर में भी बड़े निवेश कर रही है. इससे लंबी अवधि में कंपनी की विकास संभावनाएं और मजबूत हो सकती हैं.

शेयर का हाल

मंगलवार के कारोबार में NTPC का शेयर हरे निशान में कारोबार करता दिखा. शेयर 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 350.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

अगर हालिया प्रदर्शन की बात करें, तो:

  • पिछले एक सप्ताह में शेयर 1.02 फीसदी चढ़ा है.
  • पिछले तीन महीनों में इसमें 14.48 फीसदी की गिरावट आई है.
  • जबकि पिछले एक साल में शेयर ने 5.28 फीसदी का रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- AI चिप्स का जलवा! एशिया का सबसे बड़ा IPO बना सुपरहिट, Shanghai में लिस्ट होते ही 500% उछले शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.