भागेंगे Jindal Saw के शेयर! Elara Capital ने दिया BUY रेटिंग, जानें क्यों है ब्रोकरेज बुलिश?
कंपनी के शेयर 13 अप्रैल को 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 204.97 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले एक हफ्ते में इसमें 4.95 प्रतिशत की तेजी आई है. तिमाही आधार पर स्टॉक 26.9 प्रतिशत चढ़ा है, हालांकि एक साल में इसमें 17.05 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 13,108 करोड़ रुपये है.

Jindal Saw Share Price: ब्रोकरेज हाउस Elara Capital ने Jindal SAW Ltd पर कवरेज शुरू करते हुए स्टॉक को BUY रेटिंग दी है और 280 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के अर्निंग्स FY27-28 के दौरान मजबूत तरीके से नॉर्मलाइज होंगे, जिसे कई स्ट्रक्चरल फैक्टर्स सपोर्ट करेंगे. ब्रोकरेज के मुताबिक, जल जीवन मिशन के तहत खर्च में तेजी, ऑयल और गैस सेक्टर में रेगुलेटरी सुधार और ग्लोबल लेवल पर लाइन पाइप्स में बढ़ते कैपेक्स से कंपनी को बड़ा फायदा मिलेगा. खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास बढ़ती जियोपॉलिटिकल टेंशन और सप्लाई चेन रिस्क के चलते एनर्जी सिक्योरिटी पर फोकस बढ़ा है, जिससे पाइप डिमांड मजबूत बनी हुई है.
ऑर्डरबुक मजबूत, इंटरनेशनल बिजनेस से मिलेगा सपोर्ट
कंपनी का ऑर्डरबुक फिलहाल ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया है और वॉल्यूम के लिहाज से करीब 19.6 लाख टन है, जो पिछले चार क्वार्टर के वॉल्यूम से करीब 1.4 गुना ज्यादा है. ब्रोकरेज का मानना है कि मिडिल ईस्ट में आने वाली नई फैसिलिटी शुरू होने से कंपनी का रेवेन्यू मिक्स और ज्यादा डायवर्सिफाइड होगा और घरेलू कैपेक्स साइकिल पर निर्भरता कम होगी.
जल जीवन मिशन से घरेलू मांग को मिलेगा बूस्ट
सरकार ने 10 मार्च 2026 को जल जीवन मिशन का कुल आउटले बढ़ाकर करीब 8.7 लाख करोड़ रुपये कर दिया है, जो पहले के मुकाबले लगभग 2.4 गुना ज्यादा है. इसी के तहत मार्च में ही केंद्र सरकार ने राज्यों को करीब 1,560 करोड़ रुपये जारी किए हैं.
इस स्कीम में पाइप्स का हिस्सा 50 प्रतिशत से ज्यादा रहता है, जिससे डक्टाइल आयरन पाइप सेगमेंट में मजबूत ऑर्डर फ्लो आने की उम्मीद है. इस सेगमेंट में Jindal Saw की अच्छी पकड़ है, जिससे कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा.
वैल्यूएशन अभी आकर्षक
Elara का कहना है कि मौजूदा वैल्यूएशन में कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स और आने वाली ग्रोथ पूरी तरह से शामिल नहीं है, जिससे स्टॉक में आगे अपसाइड की संभावना बनी हुई है.
स्टॉक का हाल
Jindal SAW Ltd का 13 अप्रैल को 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 204.97 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में इसमें 4.95 प्रतिशत की तेजी आई है. तिमाही आधार पर स्टॉक 26.9 प्रतिशत चढ़ा है, हालांकि एक साल में इसमें 17.05 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 13,108 करोड़ रुपये है.
इसे भी पढ़ें- Nifty Outlook 15 April: डेली चार्ट पर लंबी ग्रीन कैंडल, निफ्टी ने लिया 20 EMA के पास सपोर्ट; जानें आगे एक्सपर्ट की राय
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.