रडार में रखें ये स्टॉक! ऑर्डरबुक में 34% उछाल, 3080 करोड़ पाइपलाइन में, अब AI कंपनी में 51% हिस्सेदारी का प्लान
ऊर्जा और पर्यावरण समाधान देने वाली कंपनी थर्मैक्स ने टेक्नोलॉजी सेक्टर में बड़ा कदम उठाते हुए Exactspace Technologies में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है. AI और इंडस्ट्रियल IoT पर काम करने वाली यह कंपनी अब थर्मैक्स की सब्सिडियरी बनेगी. इस अधिग्रहण से थर्मैक्स की डिजिटल और सर्विस क्षमताएं मजबूत होंगी.
ऊर्जा और पर्यावरण समाधान देने वाली प्रमुख कंपनी थर्मैक्स लिमिटेड ने अपने कारोबार को टेक्नोलॉजी के जरिए और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IIoT) से जुड़ी सेवाओं को विस्तार देने के लिए एक्जैक्टस्पेस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला किया है. इस डील के साथ ही एक्जैक्टस्पेस अब थर्मैक्स की सब्सिडियरी बनने जा रही है.
Exactspace में बहुमत हिस्सेदारी हासिल
थर्मैक्स ने शुक्रवार, 27 फरवरी को बताया कि उसने शेयर सब्सक्रिप्शन, शेयर परचेज और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट के तहत 35.83 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है. इसके बाद कंपनी की कुल हिस्सेदारी 51 प्रतिशत हो जाएगी. अभी तक थर्मैक्स के पास Exactspace में 15.17 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और यह कंपनी उसकी एसोसिएट कंपनी थी.
इस सौदे के बाद Exactspace पूरी तरह से थर्मैक्स के नियंत्रण में आ जाएगी. समझौतों में यह भी प्रावधान है कि थर्मैक्स तीन साल बाद शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी भी खरीद सकती है, बशर्ते तय शर्तें पूरी हों.
कितनी रकम और क्या शर्तें
थर्मैक्स यह 51 प्रतिशत हिस्सेदारी 30.48 करोड़ रुपये नकद में खरीदेगी. यह राशि लेनदेन से जुड़े समायोजनों के अधीन होगी. कंपनी ने साफ किया है कि यह एक रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन है, लेकिन प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की Exactspace में कोई व्यक्तिगत हिस्सेदारी नहीं है. इस अधिग्रहण के लिए किसी भी तरह की सरकारी या नियामकीय मंजूरी की जरूरत नहीं होगी.
Exactspace टेक्नोलॉजीज की स्थापना 14 दिसंबर 2017 को हुई थी. यह कंपनी IT सेक्टर में काम करती है और थर्मैक्स के मैन्युफैक्चरिंग ग्राहकों के लिए AI आधारित इंडस्ट्रियल IoT सॉल्यूशंस विकसित करती है. इस अधिग्रहण से थर्मैक्स की सेवाओं में मजबूती आएगी, जैसे:
- प्रेडिक्टिव एसेट मेंटेनेंस
- प्रोसेस ऑप्टिमाइजेशन
- एसेट एफिशिएंसी में सुधार
- डेटा और एनालिटिक्स के जरिए फेल्योर एनालिसिस
पिछले तीन वर्षों में Exactspace का टर्नओवर FY25 में 6.21 करोड़ रुपये, FY24 में 5.51 करोड़ रुपये और FY23 में 5.52 करोड़ रुपये रहा है.
तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे
थर्मैक्स ने तीसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी का नेट प्रॉफिट 205 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. रेवेन्यू 4.2 प्रतिशत बढ़कर 2,634 करोड़ रुपये पहुंचा. EBITDA 34.5 प्रतिशत बढ़कर 254.3 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 7.5 प्रतिशत से बढ़कर 9.7 प्रतिशत हो गया.
तिमाही के दौरान एक्सेप्शनल आइटम्स से प्रॉफिट को सहारा मिला. बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक ग्राहक से डिपॉजिट और ब्याज की वापसी हुई, जबकि लेबर कोड में बदलाव से 21 करोड़ रुपये का एकमुश्त असर पड़ा.
ऑर्डर बुक और शेयरों का हाल
कंपनी की ऑर्डर बुकिंग भी मजबूत रही. तिमाही में ऑर्डर 34 प्रतिशत बढ़कर 3,080 करोड़ रुपये रहे. 31 दिसंबर 2025 तक ऑर्डर बुक 12,641 करोड़ रुपये की थी. शुक्रवार को कंपनी के शेयर 3,117 रुपये पर बंद हुए. बीते पांच वर्षों में कंपनी के शेयरों ने 128 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
रडार पर रखें ये 2 सेमीकंडक्टर स्टॉक्स, 5 साल में दिया 6000% तक रिटर्न, फंडामेंटल भी मजबूत
440% प्रॉफिट और 76% उछला रिटर्न, अब BSE-NSE ने ठोका जुर्माना, सोमवार को फोकस में ये शिपिंग स्टॉक
ये कंपनी पहली बार बांटेगी बोनस, 10 पर 1 शेयर देगी फ्री, रिकॉर्ड डेट तय होते ही शेयर में लगा अपर सर्किट, अब AI पर दांव
