इस PSU स्टॉक पर Elara Capital बुलिश, कैपेक्स प्लान में बड़ा इजाफा, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

बीते 5 साल में कंपनी ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये का कैपेक्स किया है और 90,000 करोड़ रुपये के एसेट्स को कैपिटलाइज किया है. इससे कंपनी का एसेट CAGR करीब 10 प्रतिशत रहा है. FY26 तक कंपनी के ग्रॉस फिक्स्ड एसेट्स 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गए हैं.

ब्रोकरेज कॉल स्टॉक्स Image Credit: Canva

PSU सेक्टर की दिग्गज कंपनी Power Grid Corporation of India पर ब्रोकरेज हाउस Elara Capital ने पॉजिटिव नजरिया बनाए रखा है. कंपनी के हालिया बिजनेस अपडेट के बाद ब्रोकरेज ने अपना ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 360 रुपये कर दिया है. कंपनी ने FY26 के लिए अपना कैपेक्स गाइडेंस बढ़ाकर 350 अरब रुपये कर दिया है, जो पहले 320 अरब रुपये था. वहीं कैपिटलाइजेशन गाइडेंस भी 220 अरब रुपये से बढ़ाकर 250 अरब रुपये कर दिया गया है. इससे साफ है कि कंपनी का एक्जीक्यूशन मजबूत बना हुआ है.

कैपेक्स का टारगेट

आगे की बात करें तो कंपनी ने FY27 के लिए 370 अरब रुपये और FY28 के लिए 450 अरब रुपये का कैपेक्स टारगेट रखा है. वहीं, कैपिटलाइजेशन FY27 में 300 अरब रुपये और FY28 में 350 अरब रुपये रहने का अनुमान है.

लंबी अवधि में बड़ा ग्रोथ अवसर

कंपनी के लिए आने वाले समय में बड़ी ग्रोथ पाइपलाइन दिख रही है. Central Electricity Authority के मुताबिक FY36 तक करीब 7.9 लाख करोड़ रुपये का ट्रांसमिशन निवेश का मौका है. इसके अलावा ब्रह्मपुत्र बेसिन से हाइड्रो पावर निकासी के लिए करीब 4 लाख करोड़ रुपये और इंटरनेशनल HVDC कनेक्शन के जरिए करीब 3 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त अवसर है. इस तरह कुल मिलाकर करीब 15 लाख करोड़ रुपये का बड़ा अवसर सामने है.

मजबूत ऑर्डर बुक और एसेट ग्रोथ

पिछले 5 साल में कंपनी ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये का कैपेक्स किया है और 90,000 करोड़ रुपये के एसेट्स को कैपिटलाइज किया है. इससे कंपनी का एसेट CAGR करीब 10 प्रतिशत रहा है. FY26 तक कंपनी के ग्रॉस फिक्स्ड एसेट्स 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गए हैं. फिलहाल कंपनी के पास करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का वर्क इन हैंड और 49,000 करोड़ रुपये का CWIP मौजूद है.

शेयर का हाल

24 मार्च के कारोबार में Power Grid Corporation of India का शेयर हल्की गिरावट के साथ करीब 299 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि पिछले एक हफ्ते में शेयर 0.42 प्रतिशत चढ़ा है. वहीं पिछले 3 महीने में करीब 11.99 प्रतिशत और एक साल में 5.62 प्रतिशत की तेजी दिखा चुका है.

इसे भी पढ़ें- Bank Nifty में भयंकर बिकवाली! 11 महीने के निचले स्तर पर आया, दिग्गज शेयरों का बुरा हाल; जानें क्यों लगा झटका?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.