Bank Nifty में भयंकर बिकवाली! 11 महीने के निचले स्तर पर आया, दिग्गज शेयरों का बुरा हाल; जानें क्यों लगा झटका?
सोमवार को गिरावट की अगुवाई PSU बैंक शेयरों ने की. Union Bank of India और Punjab National Bank करीब 5 प्रतिशत तक टूट गए. इसके अलावा Canara Bank, Bank of Baroda और IDFC First Bank में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई.
बाजार में इन दिनों भयंकर बिकवाली देखने को मिली है. बैंकिंग सेक्टर पर इसका असर कुछ ज्यादा ही पड़ा है. सोमवार को Bank Nifty इंडेक्स 3 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर करीब 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया. इंडेक्स पहली बार अप्रैल 2025 के बाद 52,000 के नीचे फिसल गया. कमजोर रुपये, लगातार FII बिकवाली और वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के चलते बाजार का सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है.

बैंक निफ्टी 52,000 के नीचे फिसला
Bank Nifty सोमवार के कारोबार में 51,791 तक गिर गया, जो साफ तौर पर कमजोरी का संकेत देता है. टेक्निकली इंडेक्स में अब लोअर हाई और लोअर लो का पैटर्न बन रहा है, जो गिरावट के ट्रेंड को मजबूत करता है. RSI 28 पर पहुंच गया है, जो ओवरसोल्ड स्थिति दिखाता है. इससे शॉर्ट टर्म में हल्की रिकवरी आ सकती है, लेकिन ओवरऑल ट्रेंड अभी भी कमजोर बना हुआ है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक 54,500 से 56,000 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस है, जहां से फिर बिकवाली आ सकती है.
बैंक शेयरों में भारी गिरावट, PSU बैंक सबसे ज्यादा दबाव में
सोमवार को गिरावट की अगुवाई PSU बैंक शेयरों ने की. Union Bank of India और Punjab National Bank करीब 5 प्रतिशत तक टूट गए. इसके अलावा Canara Bank, Bank of Baroda और IDFC First Bank में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई. वहीं State Bank of India, HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank जैसे बड़े बैंक भी 1.5 से 4 प्रतिशत तक फिसले.
गिरावट की वजह
बाजार पर दबाव की बड़ी वजहें ग्लोबल हैं. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, वेस्ट एशिया में युद्ध और लगातार FII बिकवाली ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है. भारत की करीब 80 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतें आयात पर निर्भर हैं, ऐसे में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से महंगाई, चालू खाता घाटा और रुपये पर दबाव बढ़ता है. यही वजह है कि रुपये में भी लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है.
इसे भी पढ़ें- इस मेटल स्टॉक का बड़ा तोहफा: डिविडेंड के जरिए बांटेगी ₹4300 करोड़, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ट्रंप के एक बयान से ग्लोबल स्टॉक मार्केट गुलजार! GIFT निफ्टी 4% उछला, Dow Jones में भी बंपर रैली, मंगलवार को निफ्टी होगा गैप-अप?
हफ्ते भर में इन 3 स्टॉक्स में मिलेगा तगड़ा रिटर्न! Choice Broking ने दी Buy कॉल, रखें शेयरों पर नजर!
सेबी बोर्ड ने FPIs सेटलमेंट के नियमों को दी मंजूरी, हितों के टकराव पर सिफारिशों को भी हरी झंडी
